फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Asha workers protest at CMO office, threaten strike

Varanasi News: सीएमओ कार्यालय पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी

Thu, 27 Nov 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Asha workers protest at CMO office, threaten strike
वाराणसी। जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग देने वाली आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएमओ को ज्ञापन देने जा रहीं कुछ कार्यकर्ताओं में नोंकझोंक भी हुई। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में तैनात करीब 200 से अधिक आशा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता गिरी ने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य अभियानों में आशा कार्यकर्ता लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही हैं। इसके बाद भी सरकार निर्धारित धनराशि और अन्य भुगतान नहीं कर रही है। छह अक्तूबर को कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में हुए प्रदर्शन में मातृत्व अवकाश, ईएसआई का लाभ दिलाने सहित अन्य मांग रखी थीं। मांगें पूरी होने का आश्वासन भी मिला था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर 15 दिसंबर से हड़ताल करने को बाध्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed