फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Asaram followers do worship in varanasi ashram

आसाराम को हुई उम्रकैद की सजा, बनारस में बोले अनुयायी, बापू के निर्दोष साबित होने तक करेंगे प्रार्थना

Wed, 25 Apr 2018 03:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 25 Apr 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
Asaram followers do worship in varanasi ashram
बनारस में प्रार्थना करते अनुयायी - फोटो : अमर उजाला
किशोरी से यौन शोषण के मामले में आसाराम को बुधवार को जोधपुर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। बनारस के हरहुआ स्थित आसाराम के आश्रम में भारी संख्या में भी अनुयायी जुटे हैं। वह आसाराम के चित्र के सामने बैठ कर  प्रार्थना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


फैसला आने के बाद अनुयायियों का कहना है कि हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएगें। जब तक बापू निर्दोष साबित नहीं हो जाते। तब तक पूजा-प्रार्थना करते रहेंगे। 

भीड़ को देखते हुए वाराणसी पुलिस अलर्ट मोड पर है। आश्रम पर एक सीओ, एक इंसपेक्टर, 12 एसआई और 40 सिपाही तैनात किए गए हैं। वहीं मौके पर एसपी ग्रामीण भी पहुंचे। 
विज्ञापन


अनुयायी आसाराम की तस्वीर के सामने भजन कीर्तन किया। आसाराम के अनुयायियों को उम्मीद है कि आसाराम के पक्ष में फैसला आएगा और अदालत उन्हें सम्मानपूर्वक रिहा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की शाम शुरू हुआ यह भजन कीर्तन और पूजा पाठ बुधवार को तब तक चलेगा, जब तक कोर्ट में आसाराम के केस की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती।

जानें क्या है पूरा मामला

Asaram followers do worship in varanasi ashram
आश्रम में चल रहा भजन कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
उधर, शाहजहांपुर निवासी पीड़िता और गवाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंगलवार को पीड़िता के घर सीसीटीवी कैमरे के साथ सिविल ड्रेस में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। पुलिस अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। 

बता दें कि शाहजहांपुर की रहने वाली नाबालिग किशोरी ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने 13 अगस्त 2013 की रात जोधपुर आश्रम में उसके साथ रेप किया। दो दिन के बाद ही लड़की के पिता ने दिल्ली जाकर आसाराम के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। 

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद केस राजस्थान पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। राजस्थान पुलिस ने आसाराम को पूछताछ के लिए 31 अगस्त 2013 तक का समय देते हुए समन जारी किया था। 

इसके बाद 21 अगस्त 2013 को जोधपुर के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हुई थी। चार साल से रेप के मामले में आसाराम राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed