ओवैसी के संसद में सवाल उठाने के बाद प्रशासन हरकत में, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मधुबन नगर पंचायत क्षेत्र के पांती में एक फरवरी की दोपहर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास की सीढ़ी के अचानक भरभरा कर ढह जाने से उसमें दब कर 55 वर्षीय लाभार्थी की मौत के मामले में हैदराबाद के सांसद ओबैदुर्रहमान ओवैसी ने संसद में उठा दिया। इसके बाद शासन के निर्देश पर प्रशासन हरकत में आया। अब इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने गांव में जाकर जांच शुरू की।
पांती गांव निवासी जगदीश(55) पुत्र सीताराम के पास आवास नहीं था। उसका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी के रूप में किया गया। आवास की किश्तें मिलने पर जगदीश आवास का निर्माण करा रहा था। आवास की छत के साथ सीढ़ी भी ढाल दी गई थी।
लगभग एक हफ्ते बाद अचानक आवास की सीढ़ी ढह गई, इस हादसे में मकान स्वामी की मलबे की चपेट में आकर मौत हो गई। आवास की उम्मीद लगाए परिवार वालों के सिर से घर के मुखिया का साया ही उठ गया। इस प्रकरण को हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने संसद में उठाया।
मामला संसद में पहुंचने पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच के निर्देश उपजिलाधिकारी मधुबन को दिए। मंगलवार को एसडीएम पांती पहुंचे। उन्होंने घटना के बाबत मृतक के परिजनों और बस्ती के लोगों से पूछताछ की।
एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रकरण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।