फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aryan won four gold medals in the six aerobic gymnastics events.

Varanasi News: एरोबिक्स जिम्नास्टिक की छह स्पर्धा खेल आर्यन ने जीते चार स्वर्ण

Sun, 19 Jul 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Aryan won four gold medals in the six aerobic gymnastics events.
पाणिनि कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक  का प्रदर्शन करते  खिलाड़ी। अमर - फोटो : Samvad
जिला जिम्नास्टिक संघ की ओर से महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय में शनिवार को 7वीं जनपदीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें छह स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर आर्यन ने चार स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

अंडर 11, 14, 17 एवं 19 में एकल, मिक्स पेयर, ट्रायो और समूह वर्ग में 8 स्वर्ण पदक जीतकर सनबीम स्कूल वरुणा विजेता और 7 स्वर्ण पदक लेकर सनबीम सारनाथ की टीम उपविजेता बनी। आयोजन सचिव अखिलेश रावत ने बताया कि तीसरे स्थान पर आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही। इसमें जिले के 8 स्कूलों के 110 खिलाड़ियों ने करतब दिखाया। प्रतियोगिता में एलिमेंट्स हेलिकॉप्टर, एयरटन, हाइवी, स्टैंडल सपोर्ट, कॉलेब्रेशन, लिफ्ट जैसे एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स मूवमेंट को देखकर मुकाबले का निर्णय किया गया। मुख्य अतिथि पूजा मधोक, विशिष्ट अतिथि आचार्या नंदिता शास्त्री, अंतरराष्ट्रीय जिमनास्ट ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने दिया। मौके पर जॉनी कुमार, विश्वास राव, अनिल सिंह, प्रशांत रावत और आशीष शर्मा मौजूद रहे।

पाणिनि कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक  का प्रदर्शन करते  खिलाड़ी। अमर

पाणिनि कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक  का प्रदर्शन करते  खिलाड़ी। अमर- फोटो : Samvad

पाणिनि कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक  का प्रदर्शन करते  खिलाड़ी। अमर

पाणिनि कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक  का प्रदर्शन करते  खिलाड़ी। अमर- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed