{"_id":"66b7bc63c82e57d5360b3843","slug":"arvind-giri-said-pakka-mahal-on-the-brink-of-danger-compared-it-to-joshimath-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बोले अरविंद गिरी, खतरे के मुहाने पर खड़ा है काशी का पक्का महाल; जोशीमठ से की तुलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बोले अरविंद गिरी, खतरे के मुहाने पर खड़ा है काशी का पक्का महाल; जोशीमठ से की तुलना
Sun, 11 Aug 2024 12:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:46 AM IST
सार
Varanasi News: समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जर्जर भवन गिरने के दौरान हुए घायलों का हाल जाना। इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते दिनों श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट परिक्षेत्र में दो मकानों के जमींदोज होने से एक महिला की मृत्यु व दर्जनों लोग के घायल होने की सूचना पर शनिवार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि काशी का व्यस्तम क्षेत्र गंगा किनारे पक्का महाल में जोशीमठ जैसे हालात बन गए हैं। यहां प्रकृति नहीं बल्कि कॉरिडोर निर्माण के समय से ही काशी के लोगों का विकास के नाम पर लगातार उत्पीड़न और नगर निगम की लापरवाही के कारण सैकड़ों परिवार डर के साए में जी रहे हैं।
विज्ञापन
पेपर लीक के बीच लीक हो रहे सीवर ने काशी के पक्के महाल में मकानों की हालत खराब कर दी है। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित ने कहा कि पक्के महाल के करीब दर्जन भर मोहल्ले में सीवर ओवरफ्लो के चलते मकानों की नींव दरकने लगी है तो दीवारों में दरारें पड़ गई गई। जिससे मकान भी धंसने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
पक्के महाल के जर्जर भवन में रहने वालों लोगों की जिंदगी पर मौत का संकट मंडरा रहा है। लेकिन, बनारस के लापरवाह अफसरों पर इस ओर कोई ध्यान नहीं है। हालात का जायजा लेने के बाद अरविंद गिरी कार्यकर्ताओं संग बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया।
इस मौके पर सयुस प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित, चन्द्रशेखर यादव, शिवम कश्यप, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह यादव, सयुस प्रदेश सचिव रवि यादव, सयुस के महानगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता आदि रहे।