{"_id":"660d4dffd0ab0a61420806d7","slug":"arun-govil-directly-to-upper-house-demanded-by-bhu-students-took-letter-to-president-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अरुण गोविल को सीधे उच्च सदन भेजने की उठी मांग, BHU के छात्रों ने राष्ट्रपति को लिया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अरुण गोविल को सीधे उच्च सदन भेजने की उठी मांग, BHU के छात्रों ने राष्ट्रपति को लिया पत्र
Wed, 03 Apr 2024 06:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 03 Apr 2024 06:09 PM IST
सार
BHU के छात्रों ने रामायण में प्रभु राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को सीधे उच्च सदन पहुंचाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। छात्रों का कहना है कि देश ने अरुण गोविल को राम के रूप में देखा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में न उतार कर उनको सीधे सदन पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
बीएचयू के छात्रों ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित धारावाहिक रामायण में प्रभु राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लोकसभा चुनाव प्रत्याशी न बनाकर सीधे उच्च सदन में भेजने की मांग की है। इसको लेकर छात्रों ने राष्ट्रपति को पत्र भेजा हैं।
विज्ञापन
बीएचयू के शोध छात्र अभिषेक कुमार सिंह ने पत्र में लिखा है कि रामानंद सागर के निर्देशन में भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित धारावाहिक रामायण में प्रभु राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का राजनीति में आने के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। देश ने अरुण गोविल को राम के रूप में देखा है। देश की आस्था उनके साथ जुड़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि अरुण गोविल की भगवान राम वाली छवि जन-जन के मन मस्तिष्क में व्याप्त है। वर्तमान में होने वाले लोकसभा 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अरुण गोविल को अपना प्रत्याशी बनाया है। लिखा कि अरुण गोविल को सीधे चुनाव में न उतार कर अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने की कृपा करें या संभव हो तो लोकसभा चुनाव में निर्विरोध चुने जाने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि हमने इसको लेकर राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रपति हमारे पत्र को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेंगे।