फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ARTO office going online for vehicle transfer and Driving License

खत्म होगा वाहनों के ट्रांसफर कराने का झंझट, किसी भी जिले में हो सकेगा ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल

Tue, 12 Dec 2017 10:41 AM IST
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह Updated Tue, 12 Dec 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
ARTO office going online for vehicle transfer and Driving License
वाहनों का ट्रांसफर होगा आनलाइन, फिटनेस कहीं से कराएं - फोटो : demo

विज्ञापन
वाहनों का ट्रांसफर कराने से लेकर फिटनेस तक के लिए अब आरटीओ कार्यालय दौड़ना नहीं पड़ेगा। साथ ही देश या प्रदेश के किसी भी जिले में आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस कराया जा सकेगा। यह सब हो सकेगा यूपी सरकार की पहल से। दरअसल यह सारा काम अब ऑनलाइन होने जा रहा है।

ऑनलाइन ही फीस भी जमा होगी। इतना ही नहीं वाहन का फिटनेस प्रदेश के किसी भी जिले से करा सकेंगे। ये सारी सुविधाएं संभागीय परिवहन कार्यालय में अगले तीन से चार महीने में शुरू हो जाएंगी। इसके लिए वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों को वाहन-4 और सारथी-4 साफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बीएसएनएल को इसके लिए ओएफसी वायर डालना है। जल्द ही ये काम शुरू होना है। गोरखपुर, भदोही और मिर्जापुर में वाहन-4 के लिए ओएफसी डाला जा चुका है।  सारथी-4 की मदद से दिल्ली में बने ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण वाराणसी से या फिर देश के किसी भी जिले से कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीनीकरण के लिए संबंधित जिले से एनओसी लेने की कोई जरूरत नहीं होगी। आवेदन से लेकर फीस जमा करने की सुविधा आनलाइन होगी। कूरियर के जरिए डीएल भी घर पहुंचेगा।

औपचारिकता के लिए आरटीओ जाना होगा। सूबे के परिवहन विभाग में डीएल समेत सभी तरह के कागजात को आनलाइन करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसमें काफी काम किया जा चुका है। 

...तो हो जाएगी काफी ज्यादा  सहूलियत 

ARTO office going online for vehicle transfer and Driving License
online app
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पहले ही ही ऑनलाइन की जा चुकी है। परीक्षा देने ही आरटीओ जाना होता है। वाराणसी में रोजाना करीब पचास लोगों का डीएल बनता है जिसे उसी दिन या अगले दिन ऑनलाइन कर दिया जाता है। डीएल के नवीनीकरण को लेकर काफी समस्या होती है।

डीएल जिस जिले से बना हुआ होता है उसी जिले के आरटीओ में जाने पर नवीनीकरण किया जाता है। अगर किसी दूसरे जिले से नवीनीकरण कराना होता है तो फिर संबंधित जिले से एनओसी लेनी होती है। दो जिलों की भागदौड़ में काफी समय लगता है और पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं।

इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए वाहन-4 साफ्टवेयर लांच किया जा रहा है। वाराणसी में छह लेन सड़क बनने की वजह से बीएसएनएल ओएफसी वायर डालने में देरी कर रहा है। इसके लिए कैबिनेट नया आदेश जारी करेगा।  

एआरटीओ प्रशासन राजन राय ने बताया कि सारथी-4 और वाहन-4 के शुरू होने से काम में काफी सहूलियत होगी। चाहे डीएल का नवीनीकरण हो या फिर वाहनों का ट्रांसफर सारे काम घर बैठे किए जा सकेंगे। तीन से चार महीने में इस सुविधा के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed