फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Artists will be financially supported on the basis of first come and first get online Apply soon know full details

जल्द करें आवेदन: पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर होगी कलाकारों की आर्थिक मदद, जानें पूरी डिटेल

Mon, 14 Jun 2021 12:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Jun 2021 12:03 PM IST
सार

राज्य ललित कला अकादमी व संस्कृति विभाग की पहल पर चित्रकार, मूर्तिकार, संगीतकार और लोकगायकों को आर्थिक मदद पहुंचेगी। इसके तहत प्रथम आगत, प्रथम स्वागत की तर्ज पर प्रदेश भर से सौ कलाकारों की सहायता की जाएगी। 

विज्ञापन
Artists will be financially supported on the basis of first come and  first get online Apply soon know full details
ललित कला अकादमी ने ऑनलाइन आयोजन कराने का निर्णय लिया - फोटो : फाइल

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक परेशानी से जूझ रहे कलाकारों के लिए शासन की ओर से मदद के हाथ बढ़ने शुरू हो गए हैं। कलाकारों की आर्थिक मदद के लिए ललित कला अकादमी ने ऑनलाइन आयोजन कराने का निर्णय लिया है। राज्य ललित कला अकादमी व संस्कृति विभाग की पहल पर चित्रकार, मूर्तिकार, संगीतकार और लोकगायकों को आर्थिक मदद पहुंचेगी। इसके तहत प्रथम आगत, प्रथम स्वागत की तर्ज पर प्रदेश भर से सौ कलाकारों की सहायता की जाएगी। 

विज्ञापन


ऑनलाइन चित्रकला व मूर्तिकला शिविर के माध्यम से कलाकारों से उनकी कृतियां आमंत्रित की जाएंगी। 21 से 27 जून तक चलने वाले शिविर में स्वतंत्रता की कहानी के रंग ललित कला के संग... विषय पर कलाकार चित्र व मूर्तियां बनाकर भेजनी होंगी।
विज्ञापन


इसमें चित्रकारों और मूर्तिकारों को स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रसंगों से जुड़ी कलाकृतियां बनानी होंगी। कलाकारों को कलाकृति बनाकर व्हाट्स एप करना होगा। कलाकारों को मानदेय समेत रचना पर होने वाले समस्त खर्च प्रदान किया जाएगा। ललित कला अकादमी के सचिव यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि कलाकारों की आर्थिक मदद के लिए अकादमी ने यह पहल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन कर सकते हैं 17 जून तक आवेदन

कला शिविर में किसी भी आयु वर्ग के कलाकार शामिल हो सकते हैं। जो कलाकार किसी सरकारी या गैर सरकारी नौकरी में नहीं होंगे वहीं आवेदन कर सकेंगे। एकेडमी की ओर से कलाकारों को मानदेय, पेंटिंग या मूर्ति बनाने पर होने वाले खर्च और निर्माण के बाद उसे भेजने का खर्च दिया जाएगा। आवेदन के लिए कलाकार एकेडमी की वेबसाइट से फार्म डाउनलोड करके एकेडमी के ईमेल पर 17 जून तक भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed