{"_id":"69fc62fc07b9e049e2070d06","slug":"artificial-jewelry-demand-business-exceeds-10-lakh-per-month-in-varanasi-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आर्टिफिशियल गहनों की बढ़ी डिमांड, दालमंडी से चौक तक धूम; हर महीने 10 लाख से ज्यादा का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आर्टिफिशियल गहनों की बढ़ी डिमांड, दालमंडी से चौक तक धूम; हर महीने 10 लाख से ज्यादा का कारोबार
Thu, 07 May 2026 03:31 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 07 May 2026 03:31 PM IST
सार
Varanasi News: दालमंडी से चौक तक आर्टिफिशियल गहनों की डिमांड बढ़ गई है। किट्टी पार्टी हो या शादी हर समारोह में महिलाओं की पहली पसंद आर्टिफिशियल गहने ही हैं।
विज्ञापन
दुकान पर रखीं आर्टिफिशियल ज्वैलरी।
- फोटो : samvad
विस्तार
वाराणसी जिले में सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच कॉस्मेटिक (आर्टिफिशियल) गहनों के बाजार में बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों के मुताबिक, एक साल में आर्टिफिशियल सालाना कारोबार लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गया है। पहले जहां बहुत मुश्किल से 6-7 लाख रूपये का महीने में कारोबार होता था। वहीं, अब महीने में 10 लाख रूपये से अधिक का कारोबार हो रहा है। दालमंडी, गोदौलिया, चौक, रेशम कटरा, ठठेरी बाजार समेत कई बाजारों में महिलाएं आर्टिफिशियल गहनों को पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
चौखंभा क्षेत्र की कारोबारी मोनिका गुजराती बताती हैं कि आर्टिफिशियल गहनों में हर महीने नई डिजाइन के गहने आ रहे हैं। महिलाएं शादी समारोह, बर्थडे पार्टी समेत किट्टी पार्टी आदि के लिए इस प्रकार के गहने खरीद रही हैं। सोना- चांदी की कीमतें बढ़ने के कारण आर्टिफिशियल गहनों के खरीदार बढ़ हैं। महिलाओं के गहनों में हार, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, अमेरिकन डायमंड और सीजेड की अधिक डिमांड है। इनकी कीमत 500 से 5000 रूपये तक है।
विज्ञापन
चौक क्षेत्र के कारोबारी अभिषेक जायसवाल बताते हैं कि शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी आर्टिफिशियल ज्वेलरी की डिमांड हो रही है। कम लागत में नई डिजाइन उपलब्ध होने के कारण महिलाएं इनकी ओर आकर्षित हो रही हैं। चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़ समेत पूर्वांचल में छोटे दुकानदार बनारस से माल मंगा रहे हैं।
विज्ञापन
500 से 5000 के रेंज में मिल रहे कॉस्मेटिक गहने
गोदौलिया की कारोबारी अंजली जायसवाल बताती हैं कि कॉस्मेटिक ज्वेलरी में कॉस्मेटिक गहने सस्ते होने के कारण यात्रा और सार्वजनिक कार्यक्रमों में पहनने के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। इनमें चोरी होने का डर कम रहता है। इसके अलावा, 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये की रेंज में उपलब्ध ये गहने बिल्कुल असली सोने और कुंदन जैसे नजर आते हैं। इसके कारण इनकी डिमांड अधिक हो गई है।
इन गहनों की अधिक डिमांड
कुंदन और पोलकी, टेम्पल ज्वेलरी, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, अमेरिकन डायमंड और सीजेड, लैक्क्वेर या लाख ज्वेलरी, मोतियों के गहने, पर्ल ज्वेलरी, बीडेड ज्वेलरी, टेराकोटा ज्वेलरी आदि।
इन गहनों की अधिक डिमांड
कुंदन और पोलकी, टेम्पल ज्वेलरी, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, अमेरिकन डायमंड और सीजेड, लैक्क्वेर या लाख ज्वेलरी, मोतियों के गहने, पर्ल ज्वेलरी, बीडेड ज्वेलरी, टेराकोटा ज्वेलरी आदि।