{"_id":"6243502c5446bd1528666265","slug":"arrangement-of-online-presence-with-networking-varanasi-news-vns645627460","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्किंग संग ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्किंग संग ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था बेपटरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में केंद्रों पर कॉपी और पेपर पहुंच गए हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं भी हो रही हैं, लेकिन लाख प्रयास के बाद भी केंद्रों पर इंटरनेट नेटवर्किंग और शिक्षकों, छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी कई विद्यालयों की ओर से पोर्टल पर जानकारियां नहीं दी जा रही हैं। इस तरह की समस्या केवल ग्रामीण नहीं बल्कि शहरी इलाकों के केंद्रों पर भी हो रही है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल में मंगलवार को सुबह की पाली में संस्कृत और इंटर में चित्रकला की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल में संगीत वादन और इंटर में अर्थशास्त्र, वाणिज्य भूगोल की परीक्षा हुई। नियमानुसार रोज सुबह 8 से 10 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 2 से 4 बजे तक केंद्र पर कमरों में परीक्षा देने वाले छात्रों और ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों की उपस्थित ऑनलाइन पोर्टल पर भेजनी है। मंगलवार को भी कई केंद्रों से जानकारी समय पर नहीं दर्ज की जा सकी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि समय से पोर्टल पर जानकारी न भेजने वाले केंद्राध्यक्षों को निर्देश का शत प्रतिशत पालन करने को कहा गया है। कई बार कहने के बाद भी कई केंद्र लापरवाही बरत रहे हैं, जिनकी अलग से सूची तैयार कराई जाएगी।
पेपर की कमी का संकट बरकरार
बोर्ड परीक्षा में पेपर की कमी का संकट भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी एक केंद्र पर चित्रकला का पेपर कम पहुंचा। केंद्राध्यक्ष की ओर से कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। इसके बाद पेपर भिजवाया गया।