दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा ने शनिवार को सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें वाद विवाद, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, कविता, एलोक्युशन्स, और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुई। इसमें 250 से ज्यादा सीए स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागी को रीजनल लेवल की प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसमें सात राज्यों के प्रतिभागी होंगे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्पिता, रबीला और दूसरे स्थान पर जुनैद और वैष्णवी रहीं।
इंस्ट्रूमेंटल म्यजिक प्रतियोगिता में विमर्श श्रीवास्तव प्रथम और दूसरे स्थान पर प्रखर द्विवेदी रहे। कविता प्रतियोगिता में शशांक ने पहला, लकी तिवारी ने दूसरा और मो. सैफ ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रेया, दूसरे स्थान पर सुचिता और तीसरे स्थान पर मानसी रहीं। उसी क्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रखर, अंकित एवं द्वितीय स्थान पर अभय मिश्रा, अब्दुल सलाम रहे। शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने किया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका में सीए धीरज कलवानी, सीए राजीव कुमार सिंह और सीए पलक डिडवानिया रहे। संचालन शिकाशा एवं कोषाध्यक्ष अध्यक्ष सीए नमन कपूर और धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए रंजीत पांडे ने किया। कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी और कार्यकारिणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय और सीए नीरज कुमार सिंह ने नतीजों की घोषणा की।