{"_id":"5adb49b74f1c1b81028b5b1a","slug":"army-recruitment-rally-second-day-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्तीः सोनभद्र और मिर्जापुर के युवाओं ने दिखाया जोश, 267 ने पहली बाधा को किया पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्तीः सोनभद्र और मिर्जापुर के युवाओं ने दिखाया जोश, 267 ने पहली बाधा को किया पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 21 Apr 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए दौड़ते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सेना भर्ती रैली में दूसरे दिन युवा पूरे जोश के साथ पहुंचे। दूसरे दिन की भर्ती रैली में सोनभद्र जिले के घोरावल, रॉबर्ट्सगंज एवं दुद्धी तहसील तथा मिर्जापुर सदर तहसील की रही। भर्ती के लिए कुल 5049 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।
इसमें से 2908 अभ्यर्थी शनिवार को दौड़ में शामिल हुए। शारीरिक परीक्षण के दौरान 98 अभ्यर्थी हाइट कम होने से छांट दिए गए। जबकि कुल 2810 युवा दौड़ में शामिल हुए, जिसमें केवल 267 युवा ही सफल हो सके।
सेना भर्ती रैली में दूसरे दिन सोनभद्र और मिर्जापुर जिले के 2908 युवा सुबह साढ़े चार बजे ही ग्राउंड में पहुंच गए। इसमें से हाइट परीक्षण के दौरान 98 लोगों को छांट दिया गया। जबकि 10 फीसदी से कम युवा दौड़ बाधा को पार कर आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
देखा जाए तो पिछले दो दिनों में भर्ती के लिए 5121 युवा अपना भाग्य आजमा चुके हैं, लेकिन इनमें से मात्र 454 युवा की दौड़ निश्चित समय में पूरी कर सके। दौड़ पार करने वाले युवाओं के कागजात चेक करने के बाद अन्य शारीरिक परीक्षाएं भी की जा रही हैं।

पल-पल की गतिविधियों पर नजर
युवको का मेडिकल जांच करते सेना के डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी तरफ भर्ती रैली स्थल के अंदर तथा बाहर सेना और पुलिस का खुफिया तंत्र पल-पल की गतिविधियों पर निगाह गड़ाए हुए है। गाजीपुर जिले में दो साल बाद पुन: सेना भर्ती रैली में भाग लेने के लिए युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था।
पहले दिन भदोही जिले के 2213 युवाओं ने दौड़ लगाई थी, जिनमें से मात्र 187 युवा ही पास हुए थे। सेना के कर्नल मनीष धवन के अनुसार, सेना भर्ती में आने वाले युवाओं में पहले से भी ज्यादा जोश दिखाई दे रहा है।
अधिकतर युवा बेरोजगारी में भर्ती की उम्मीद लेकर आ रहे हैं तो कुछ घूमने के इरादे से भी यहां पहुंच रहे हैं। पुलिस और सैन्य बंदोबस्त के चलते दूसरे दिन की सेना भर्ती शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। भर्ती प्रक्रिया में कुल 170 जवान और 12 अफसरों को लगाया गया है। सेना भर्ती रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।