फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army recruitment rally begain from 20 april in ghazipur

गाजीपुर में 20 से 30 अप्रैल तक चलेगी सेना भर्ती, रैली में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर

Fri, 13 Apr 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 13 Apr 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment rally  begain from 20 april in ghazipur
सेना भर्ती रैली
यूपी के गाजीपुर में 20 अप्रैल से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली के मद्देनजर सेना के कर्नल, निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मनीष धवन ने जिला मुख्यालय पहुंच कई ग्राउंडों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 श्री धवन जिला मुख्यालय पर पहुंचते ही सबसे पहले पीजी कालेज ग्राउंड पहुंचे। मैदान का निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वह सीधे कृषि विज्ञान केंद्र होकर आरटीआई ग्राउंड में पहुंचे।
विज्ञापन


निरीक्षण करने के बाद बताया कि सेना भर्ती में आए अभ्यर्थियों को यहीं से टोकन वितरित किया जाएगा।  कहा कि यह भर्ती 20 अप्रैल से आरंभ होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान अतिरिक्त एसडीएम ने बताया कि रैली भर्ती के दौरान शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी का मौसम होने से बिजली और पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। जिससे अभ्यर्थियों को किसी तरह की समस्या न हो। सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक मनीष धवन और जिलाधिकारी के बालाजी की मौजूदगी में बिजली विभाग, पीडब्लूडी विभाग, जल निगम, नगरपालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें डीएम ने रैली भर्ती बोर्ड को लेकर सभी व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने का निर्देश दिया।

20 अप्रैल से सेना भर्ती रैली गाजीपुर पीजी कालेज के खेल मैदान में शुरू होगी और 30 तक चलेगी। सबसे पहले भदोही जिले को मौका दिया जाएगा। जबकि अंतिम दिन 30 अप्रैल को गाजीपुर के युवाओं को मौका मिलेगा।

इन जनपदों के युवाओं को मिलेगा मौका

Army recruitment rally  begain from 20 april in ghazipur
indian army
20 अप्रैल से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली में चिलचिलाती धूप और गर्मी अभ्यर्थियों के लिए मुसीबत बन सकती है। इसकी आशंका जिला प्रशासन के साथ सेना के अफसरों ने भी जताई है। जिला प्रशासन ने सेना भर्ती रैली की तिथि परिवर्तित करने पर भी विचार करने को कहा।

धूप के दौरान युवकों को दौड़ने में काफी परेशानी होगी। हालांकि सेना के कर्नल ने साफ कहा कि रैली भर्ती 11 बजे से पहले समाप्त कर ली जाएगी। सुबह छह बजे से रैली के लिए दौड़ प्रारंभ की जाएगी।

वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर,  चंदौली और भदोही के पंजीकृत युवाओं को इस भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा। जानकारों का मानना है कि इस भर्ती में निम्न सावधानी बरतनी चाहिए। वह युवा भर्ती में शामिल नहीं होंगे जिनके हाथ अथवा शरीर पर टैटू गोदा गया होगा। भर्ती में आने से पहले कान की सफाई अवश्य करा लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed