Agniveer Army: योग्यता हाईस्कूल-इंटर, स्नातक पास भी बनना चाह रहे अग्निवीर, बढ़ रहा युवाओं का रुझान; जानें खास
Agniveer News: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वालों का रुझान योजना के लिए बढ़ा है। चार साल के लिए भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर वे खोना नहीं चाह रहे हैं। इस कारण हाईस्कूल-इंटर, स्नातक पास भी अग्निवीर बनना चाह रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Agniveer Bharti 2025: बीए, बीएससी और बीकॉम के साथ ही तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्र भी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं। 10वीं और 12वीं पास युवाओं के अलावा स्नातक कर रहे युवा भी अग्निवीर बनने की तैयारी में जुट गए हैं। इससे पता चलता है कि अग्निवीर योजना के प्रति युवाओं की रुचि लगातार बढ़ रही है।
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार पहले जहां माना जा रहा था कि केवल स्कूली शिक्षा पूरी करने वाले युवा ही इसमें अधिक रुचि लेंगे, वहीं अब स्नातकों और तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं का भी इस ओर रुझान एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है। अग्निवीर भर्ती के लिए आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष निर्धारित है। इस योजना के तहत चयनित युवाओं को चार साल के लिए भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर मिलता है।
इस दौरान उन्हें सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ एक आकर्षक मासिक वेतन और सेवा निधि पैकेज भी दिया जाता है। वाराणसी परिक्षेत्र में मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जिले के अभ्यर्थी आते हैं।
सड़कों और मैदानों पर दौड़ का अभ्यास कर रहे युवा
ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निवीर भर्ती को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा भोर और शाम के समय सड़कों और मैदानों पर दौड़ और शारीरिक दक्षता की तैयारी करते देखे जा रहे हैं। वहीं इस बार सेना कार्यालय ने दौड़ के अभ्यास के लिए अपना मैदान खोल दिया था, इसमें भी आस-पास के युवा सुबह-शाम दौड़ने पहुंच रहे हैं। जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त के पहले सप्ताह में दौड़ होगी।
दूसरों को देखकर कर रहे आवेदन
युवाओं ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले, परिवार के लोगों या गांव के किसी सैनिक की वर्दी और उनका समाज में सम्मान, सेना में शामिल होने की प्रेरणा दे रहा है। इसमें चार साल सेवा देने के बाद जो अनुभव मिलेगा, उससे केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न पदों पर आवेदन कर नौकरी पा सकते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि चार साल में अच्छा काम करें जिससे आगे के लिए प्रमोट किया हो, क्योंकि 25 प्रतिशत लोगों को प्रमोट किया जाता है।
सुनें इनकी
बीए, बीएससी और बीकॉम, तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे युवा भी अग्निवीर के लिए आवेदन कर रहे है। यह एक अच्छा संकेत है। इससे पता चलता है कि अग्निवीर में युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। - कर्नल शैलेश कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी