फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arjuna to Lalit and Dhyanchand Award to Divya

ललित को अर्जुन और दिव्या को ध्यानचंद पुरस्कार

Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Arjuna to Lalit and Dhyanchand Award to Divya
काशी के दो खिलाड़ियों को सत्र 2021 के अर्जुन अवार्ड और ध्यानचंद लाइफ टाइम पुरस्कार के लिए चुना गया है। दिव्या सिंह को बास्केटबाल के लिए ध्यानचंद लाइफ टाइम पुरस्कार और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य ललित उपाध्याय को अर्जुन अवार्ड मिलेगा। दिव्या ने बताया कि प्रदेश सरकार से उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार मिल चुका है। लाइफ टाइम पुरस्कार 2021 के लिए नाम आने पर काफी उत्साह है। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से किस तिथि को पुरस्कार दिया जाएगा, इसकी सूचना नहीं है। बनारस में दूसरे हॉकी खिलाड़ी के रूप में अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए ओलंपियन ललित का कहना है यह बड़ी उपलब्धि है। ललित से पहले हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद को 1980-81 में पुरस्कार मिला था। बास्केटबाल खिलाड़ी प्रशांति सिंह 2017 और विशेष भृगुवंशी को 2020 में अर्जुन अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed