फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   'Arjun Singh's personality is synonymous with patriotism, renunciation'

‘अर्जुन सिंह का व्यक्तित्व देशभक्ति, त्याग का पर्याय’

Mon, 15 Feb 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
'Arjun Singh's personality is synonymous with patriotism, renunciation'
फोटो के साथ
विज्ञापन

---
‘अर्जुन सिंह का व्यक्तित्व देशभक्ति, त्याग का पर्याय’
किसान समृद्ध बनने के मौके का लाभ उठाएं : यशवंत सिंह
परशुरामपुर ( आज़मगढ़ )। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य भाजपा नेता यशवंत सिंह ने रविवार को कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन अर्जुन सिंह का व्यक्तित्व देशभक्ति और त्याग का पर्याय है। नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले।

यहां कैप्टन अर्जुन सिंह स्मृति द्वार का लोकार्पण करते हुए उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के लिए 1940 में फूलपुर में आयोजित जनसभा में सुभाष चंद्र बोस ने बाबू अर्जुन सिंह को कैप्टन की उपाधि दी थी। कहा कि यह स्मृति द्वार उनकी देशभक्ति और त्याग की याद दिलाएगा। इसे देखकर लोग उनके दिखाए रास्ते पर चलें तो बड़ी उपलब्धि होगी। कहा है कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व मिला है। किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बनने के लिए इसका लाभ उठाएं। यह समय आंदोलन करने का नहीं है। समारोह की अध्यक्षता नामवर सिंह और संचालन केसरी सिंह टाइगर ने किया। इस दौरान अशोक पांडे, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, रंतदेव सिंह, जितेंद्र शर्मा, शंकर यादव आदि थे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed