फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arghya offered setting sun on Daala Chhath fasting women sang auspicious songs

काशी के घाटों पर दिखी आस्था : डाला छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, गूंजे मंगल गीत; सुरक्षा दुरुस्त

Thu, 07 Nov 2024 06:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Nov 2024 06:33 PM IST
सार

Varanasi  News : सुरक्षा को लेकर घाटों पर जिला प्रशासन के लोग भी तैनात रहे। कुछ दिन पहले से ही इसके लिए बैठकें कर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। वहीं, प्रमुख घाटों के पास जल पुलिस के लोग भी तैनात रहे।

विज्ञापन
Arghya offered setting sun on Daala Chhath fasting women sang auspicious songs
वाराणसी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म की नगरी काशी में महापर्व डाला छठ के अवसर पर गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं का जमावड़ा शुरू हो गया। उनके साथ दर्जनों की संख्या में आस्थावान परिजन भी मौजूद थे। वे भी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। सूर्य को अर्घ्य देते ही पूरे घाट हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे।

विज्ञापन




महापर्व डाला छठ को लेकर 36 घंटे के व्रत की शुरुआत के साथ ही पूजन-अर्चन चल रहे हैं। घरों से लेकर घाटों और तालाबों तक श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। सूर्य के अस्त होने से पहले वाराणसी के तमाम घाटों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। लोग दीप जलाने के साथ ही सूर्य के अस्त होने का इंतजार करते दिखे। महिलाएं भक्ति गीत गा रही थीं।

विज्ञापन

Arghya offered setting sun on Daala Chhath fasting women sang auspicious songs
घाट पर सजाई गई वेदी पर पूजन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक के जाल्हूपुर कच्चा बाबा पोखरा के पास छठ पूजा में आस्थावानों की उमड़ी भीड़ रही।





 

छठ पूजन के लिए गुरुवार को काशी के गंगा घाटों आस्था की भीड़ उमड़ पड़ी। आकाश की धुंध में डूब रहे भगवान भास्कर को व्रति महिलाओं ने अपने परिवार के साथ गाय के दूध और गंगा जल से अर्घ्य दिया। दिन ढलने के साथ जैसे-जैसे गोधुली बेला आरंभ हुई, वैसे-वैसे ही छठी मैया एवं आदित्य देव के उपासक गंगा तीरे जुटने लगे।
 

नमो घाट, राजघाट, प्रह्लाद घाट, गाय घाट, ब्रह्मा घाट, पंचगंगा घाट समेत आस पास के घाटों पर घुटने भर पानी में खड़े होकर व्रति महिलाओं ने अर्घ्य दिया। उनके साथ घाट तक गीत गाते व सिर पर दौरा और सूप लेकर आए पुरुषों ने भी अर्घ्य दिया और अपने परिवार के लिए मंगलकामनाएं मांगी। घाट पर शाम 5:30 बजे तक आस्थावानों की भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन

Arghya offered setting sun on Daala Chhath fasting women sang auspicious songs
सारनाथ स्थित तालाब के पास पूजन करतीं व्रती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बेहोश हुई महिला
बरेका स्थित सूर्य सरोवर में एक महिला गिरकर बेहोश हो गई। उसके परिजनों ने उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। व्रत में उसने कुछ नहीं खाया था, इसलिए उसे चक्कर आ गए थे।

अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ 
छठ पूजा में सारंगनाथ शिव मंदिर स्थित तालाब पर अर्घ्य और पूजन के लिए के व्रती महिलाएं ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचीं। क्षेत्र के बेनीपुर पोखरा, सारंग तालाब सहित छोटे-छोटे तालाबों पर भी छठ पर्व पर मनाने के लिए भीड़ उमड़ी रही। छठ महापर्व का व्रत रखी महिलाएं हाथों में जल से भरा कलश और उसके ऊपर दीप जलाकर तालाबों के घाटों पर पहुंचीं। पानी में खड़े होकर किए हुए सूरज को नमन किया।

विज्ञापन

Arghya offered setting sun on Daala Chhath fasting women sang auspicious songs
पानी में खड़े होकर पूजन करतीं व्रतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

वनस्पति घाट पर डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य
दानगंज के चोलापुर ब्लॉक के वनस्पति गोमती घाट, बाबतपुर रजला, उद्योराम पुर गोमती घाट पर छठ पर्व के दौरान व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकरअपनी मुरादें पूरी की। महिलाओं ने अपने परिवार-रिश्तेदारों के साथ घाट पर जाकर छठ का पर्व मनाया।

Arghya offered setting sun on Daala Chhath fasting women sang auspicious songs
वाराणसी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला

अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य 
रोहनिया में भी महापर्व पर छठी मैया के पूजन को श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। महिलाएं छठी मां का गीत गाते हुए गंगा घाट तालाब पोखरा पर पहुंचीं थी।



शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर, भाष्करा तालाब केशरीपुर, बाणासुर मंदिर नरउर, प्राचीन शिवधाम मंदिर दरेखू सहित ग्रामीण क्षेत्रों के तालाब-पोखरा पर पहुंचकर व्रती महिलाओं ने पूजन किया।

Arghya offered setting sun on Daala Chhath fasting women sang auspicious songs
गांव में नदी किनारे व्रती महिलाओं और आस्थावानों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार की शाम घाटों पर अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी थी। घाट पर पहुंची विभिन्न महिलाओं ने छठ पूजा को सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व बताया।

वहीं महिलाओं ने कहा थी छठ पूजा जो पूरे आस्था और विश्वास के साथ करता है उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। परिवार मे सुख समृद्धि और एश्वर्य बना रहता है।

कई महिलाओं ने बताया कि पहले हमारे परिवार में कई पुश्तों से यह पूजा होती चली आ रही है, जिसके कारण इस परंपरा का निर्वहन करते हुए हम लोग भी आज इस पर्व को मना रहे हैं। वहीं, घाट पर पहुंचे एसीपी भेलूपुर ने सुरक्षा का घाट पर पूरा इंतजाम किया गया है। निगरानी रखी जा रही है। मेला सकुशल संपन्न हो गया। मेला क्षेत्र में पुलिस बल बराबर गस्त कर रही थी। घाट पर किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed