फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Architect RC Jain extended hand for renovation of Sampurnanand Sanskrit University hostel

संस्कृत विश्वविद्यालय: छात्रावास के जीर्णोद्धार को वास्तुविद आरसी जैन ने बढ़ाया हाथ, जल्द शुरू करेंगे काम

Wed, 10 Aug 2022 02:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 10 Aug 2022 02:34 PM IST
सार

 उद्योगपति, समाजसेवी एवं वास्तुविद इंजीनियर आर.सी जैन ने बुधवार दोपहर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नवीन छात्रावास का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Architect RC Jain extended hand for renovation of  Sampurnanand Sanskrit University hostel
संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ नवीन छात्रावास पहुंचे आरसी जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नवीन छात्रावास के जीर्णोद्धार के लिए उद्योगपति, समाजसेवी एवं वास्तुविद इंजीनियर आर.सी जैन ने हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने यह पहल कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अपील पर की है। बुधवार दोपहर आर.सी जैन ने नवीन छात्रावास का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी और कई अधिकारी भी थे।

विज्ञापन


आरसी जैन ने बताया कि बजट तैयार होते ही छात्रावास को संरक्षित करने काम शुरू कर देंगे।  कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं वास्तुविद आर. सी जैन ने विश्वनाथ मंदिर निर्माण में अपने स्तर से सहयोग किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय को मां सरस्वती का दरबार मानते हुए यहां हर स्तर से सहयोग का संकल्प दोहराया है।
विज्ञापन


 इससे पहले जैन द्वारा विश्वविद्यालय परिसर  स्थित प्राचीन पंच मंदिर का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण किया गया था। बता दें कि पिछले महीने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने वाराणसी के उद्योगपतियों और सभ्रांत लोगों के साथ बैठक की थी। कहा था कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय  को जीर्णोद्धार और कायाकल्प कराने की जिम्मेदारी लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपतियों, धर्माचार्यों, मठाधीशों, शंकराचार्यों, शिक्षाविदों ,कलाकारों, विधि विशेषज्ञों और दूसरे सक्षम लोगों से इस तरह के सदाचारी सहयोग की अपील करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed