Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   aranasi: Car ran over guest house operator, pulled him out from under the vehicle, CCTV footage viral

Varanasi: गेस्ट हाउस संचालक को कार ने पलक झपकते ही रौंदा, गाड़ी के नीचे से खींचकर निकाला, CCTV फुटेज वायरल

Thu, 13 Apr 2023 02:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 13 Apr 2023 02:52 PM IST
सार

कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित होटल प्लाजा इन वाली गली में एक गेस्ट हाउस के संचालक मनीष गुप्ता (28 वर्ष) अपने कुछ साथियों के साथ बैठे बातचीत कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार तेजी से आती है और उन्हें टक्कर मार देती है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने ज्यादा शराब पी थी। 

विज्ञापन
aranasi: Car ran over guest house operator, pulled him out from under the vehicle, CCTV footage viral
Varanasi: गेस्ट हाउस संचालक को कार ने पलक झपकते ही रौंदा, गाड़ी के नीचे से खींचकर निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला सामने आया है। कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित होटल प्लाजा इन वाली गली में एक गेस्ट हाउस संचालक को कार ने ऐसी टक्कर मारी कि वो बीस मीटर तक घसीटते चले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिससे हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


दरअसल, कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित होटल प्लाजा इन वाली गली में एक गेस्ट हाउस के संचालक मनीष गुप्ता (28 वर्ष) अपने कुछ साथियों के साथ बैठे बातचीत कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार तेजी से आती है और उन्हें टक्कर मार देती है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने ज्यादा शराब पी थी। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन


 

Trending Videos

aranasi: Car ran over guest house operator, pulled him out from under the vehicle, CCTV footage viral
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह से तेजी से कार आती है और कुछ लोगों को टक्कर मारती है। जिसमें से एक शख्स भागने में सफल हुआ लेकिन कुर्सी पर बैठे मनीष गुप्ता जब तक कुछ सोचते तब तक कार उन्हें टक्कर मारकर घसीटते हुए ले जाती है। 

घटना के बाद आसपास के लोग भागते हुए आते हैं और मनीष गुप्ता को कार के नीचे से खींचकर निकालते हैं और पास के सिंह मेडिकल ले जाते हैं। लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मनीष के घरवालों ने बताया कि मनीष की रीढ़ की हड्डी टूटने के साथ ही शरीर पर कई घाव हैं। लोगों ने रात में ही कार समेत चालक को पुलिस के हवाले कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed