फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Appointed administrator in Agrasen Girls College, the problem of salary will be removed

अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में प्रशासक नियुक्त, दूर होगी वेतन की समस्या

Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Appointed administrator in Agrasen Girls College, the problem of salary will be removed
अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में प्रबंधतंत्र के विवाद में फंसा शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन की समस्या अब जल्द ही दूर होने के आसार हैं। कुलसचिव सुनीता पांडेय ने शिक्षक व कर्मचारियों के अनुरोध पर महाविद्यालय में प्रशासक नियुक्त कर दिया है। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा को अगले आदेश तक महाविद्यालय का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव विश्वविद्यालय के नियमावली के अनुसार नहीं होने से नई प्रबंध समिति का अनुमोदन नहीं सका था। इसके कारण महाविद्यालय के लगभग दो सौ से अधिक शिक्षक व कर्मचारियों का पिछले ढाई महीने से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा था। शिक्षक व कर्मचारी बिना वेतन के ही कार्य कर रहे थे। विश्वविद्यालय ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। जांच समिति ने महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र के गठन के लिए हुए चुनाव एवं उससे संबंधित अभिलेखों की जांच करके आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। कुलसचिव सुनीता पांडेय के अनुसार अध्यापक संघ के पदाधिकारियों के अनुरोध पर वेतन भुगतान तथा अन्य वित्तीय व प्रशासनिक प्रबंध के लिए वित्त अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed