फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apply till 15 in Rajarshi Tandon Open University

राजर्षि टंडन मुक्त विवि में 15 तक करें आवेदन

Mon, 01 Nov 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Apply till 15 in Rajarshi Tandon Open University
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थियों के पास एक और मौका है। यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए अब अभ्यर्थी 15 नवंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के समन्वयक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीजे के साथ ही एमए, एमएससी, एमकॉम, एमजे सहित अन्य पाठयक्रमों में अब तक 30 अक्तूबर तक आवेदन की तिथि थी लेकिन इसे बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया है। एमसीए, एमबीए में भी दाखिला लेने वाले अभ्यर्थी 15 नवंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सीधा प्रवेश ले सकते हैं। अब तक एमबीए, एमसीए में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला होता था, लेकिन छात्रों की सुविधा के लिए इस बार सीधे प्रवेश का फैसला लिया गया। प्रवेश संबंधी कोई भी जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

सात जिले, 245 अध्ययन केंद्र का जुड़ाव
विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के तहत वाराणसी समेत सात जिले आते हैं। इसमें चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही और मिर्जापुर शामिल हैं। इसके अलावा 245 अध्ययन केंद्र भी क्षेत्रीय कार्यालय की ही परिधि में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed