{"_id":"630a0f2e99716241d12c7fbd","slug":"application-for-admission-in-sampurnanand-sanskrit-university-continues-21-september-is-last-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission Admission: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन जारी, 24 सितंबर है लास्ट डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission Admission: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन जारी, 24 सितंबर है लास्ट डेट
Sat, 27 Aug 2022 06:03 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 27 Aug 2022 06:03 PM IST
सार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया 25 अगस्त से जारी है। यह पहला मौका है, जब विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले के लिए 25 अगस्त से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 24 सितंबर तक चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया में शास्त्री, आचार्य, शास्त्री योग, आचार्य योग, एमए हिंदू अध्ययन में अभ्यर्थी प्रवेश फार्म ले सकते हैं। प्रवेश एवं परीक्षा से संबंधित संपूर्ण शुल्क पेमेंट गेटवे (ऑनलाइन पेयमेंट सिस्टम) से होगा। विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया का लेकर कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में दाखिले के लिए आवेदन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
इसमें सत्र 2022-23 के विश्वविद्यालय में शास्त्री, आचार्य एवं शास्त्री योग (बीए योग स्ववित्त पोषित), आचार्य योग (एमए योग स्ववित्त पोषित) स्नातकोत्तर डिप्लोमा अध्ययन योग, स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम, एमए हिंदू अध्ययन (स्ववित्त पोषित) योजना के अंतर्गत का प्रवेश 25 अगस्त से प्रारंभ होकर 24 सितंबर तक होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा विदेशी भाषा में प्रवेश की तिथि 30 अगस्त 22 से 24 सितंबर 2022 तक होगी। ऑनलाइन पद्धति से पेमेंट करने की व्यवस्था की गई। कुलपति ने बताया कि नई शिक्षा नीति के आलोक में प्रत्येक कक्षा में सेमेस्टर प्रणाली लागू की जाएगी।
विज्ञापन