{"_id":"6a00ea4a41041ebc9000bc25","slug":"appeal-by-public-representatives-and-officials-participate-in-nation-building-by-conducting-a-self-census-varanasi-news-c-20-noi1138-1387662-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जनप्रतिनिधियों और अफसरों की अपील, स्व-जनगणना कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जनप्रतिनिधियों और अफसरों की अपील, स्व-जनगणना कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें
विज्ञापन
वाराणसी। मेयर अशोक तिवारी और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जनपदवासियों, कार्यालयाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, युवाओं और जनप्रतिनिधियों से स्व-जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सहभागी बनना हम सभी का सौभाग्य है। यह केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी का अवसर है।
उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर इस पुनीत अभियान से जुड़ेंगे और प्रत्येक घर तक जनगणना का संदेश पहुंचाएंगे, तो जनपद वाराणसी पूरे उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेगा। यह सभी जनपदवासियों का सामूहिक दायित्व और साझा संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनपद वाराणसी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पहचान सदैव अग्रणी रही है। जनगणना-2027 में भी वाराणसी को प्रदेश का आदर्श जनपद बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
बताया गया कि यह प्रक्रिया 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक संचालित की जा रही है। इस व्यवस्था के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी, त्वरित और त्रुटिरहित बन सकेगी। एडीएम एफआर डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि नागरिक निर्धारित अवधि में जनगणना पोर्टल se.census.gov.in पर लॉग-इन कर स्वयं और अपने परिवार से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक स्व-जनगणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा और घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा।