फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   appartment has no parking then file case against them

अपार्टमेंट में पार्किंग नहीं तो होगा मुकदमा

Sun, 04 Dec 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 04 Dec 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
appartment has no parking then file case against them
एसएसपी का सीओ ट्रैफिक को निर्देश, बोले - शहर में अभियान चलाकर कराएं तामील - फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन

 

वाराणसी शहर के ध्वस्त यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस अब कड़ी कार्रवाई पर उतर आई है। इसके तहत शहर भर के बहुमंजिली व्यावसायिक इमारतों के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था न होने पर अब पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। इस संबंध में पुलिस लाइन में एसएसपी ने सीओ ट्रैफिक से कहा है कि सोमवार से शहर और इससे सटे प्रत्येक थाना क्षेत्र की उन सभी बहुमंजिली व्यावसायिक इमारतों, नर्सिंगहोम और निजी शैक्षणिक संस्थानों को नोटिस दें जहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।

सात से दस दिन में सत्यापित कराएं कि नोटिस के अनुपालन में पार्किंग की व्यवस्था हुई या नहीं। पार्किंग की व्यवस्था न होने पर संबंधित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं में थानेदार मुकदमा दर्ज करें।

विज्ञापन

एसएसपी नितिन तिवारी ने रविवार को कहा कि शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था के पीछे की एक अहम वजह बहुमंजिली व्यावसायिक इमारतों के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था का न होना है। ऐसी इमारतों के मालिकों के खिलाफ जिलाधिकारी ने वीडीए को कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस भी ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर यातायात व्यवस्था प्रभावित करने और अतिक्रमण सहित अन्य सुसंगत तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने सीओ ट्रैफिक संतोष कुमार मिश्र से कहा कि ट्रैफिक पुलिस के सभी कांस्टेबल सोमवार से अपने साथ व्हील क्लैंप लेकर ड्यूटी के लिए निकलें। ड्यूटी क्षेत्र में जहां भी दो पहिया वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े दिखें उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

एसएसपी ने की अपील ट्रैफिक वाट्सएप नंबर पर समाधान भी बताएं

appartment has no parking then file case against them
वाट्सएप नंबर पर समाधान भी बताएं

 एसएसपी नितिन तिवारी रविवार को ने जिले के लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक वाट्सएप नंबर 7839856976 पर यातायात व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के साथ साथ समाधान भी सुझाएं। हम प्रत्येक शिकायत और सुझाव पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं। जितनी ज्यादा शिकायतें और सुझाव आएंगे, हम उन पर काम कर यातायात व्यवस्था से जुड़ी खामियों को दूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed