फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apna Dal will bet on youth in panchayat elections national president Anupriya Patel

पंचायत चुनाव में युवाओं पर दांव लगाएगा अपना दल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने किया आह्वान

Sun, 10 Jan 2021 12:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal will bet on youth in panchayat elections national president Anupriya Patel
कार्यकर्ताओं से मिलीं अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं का पंचायत चुनाव की तैयारी में कमर कसकर जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव अग्निपरीक्षा है। तल्लीनता से जुटकर प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत की तैयारी करें।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री वंशनारायण पटेल के निधन पर शोक जताने पहुंचीं अनुप्रिया पटेल ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। स्व. वंशनारायण पटेल को कर्मठ और जुझारु नेता बताया। कहा कि वह जनता के हित के लिए लड़ते थे। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोकर्ण पटेल के आवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई के निधन पर भी दुख जताया। पार्टी विधायक डॉ. लीना तिवारी के नगर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


यहां पत्रकारों से वार्ता में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी पढ़े-लिखे योग्य और युवा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं पर दांव लगाएगी। चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने वालों को कम से कम 40 सक्रिय सदस्यों की टीम बनानी होगी। जिला कमेटी से चुने हुए नामों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में रेखा वर्मा, रामलखन पटेल, राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, अजीत पटेल, लालबहादुर पटेल, शिवनायक पटेल, लालप्रताप, गुलाब महाराज, उदय पटेल, सात्विक तिवारी, ललाई सरोज, राजनाथ पटेल, संतोष दुबे, वेद प्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed