फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apna Dal shed strength show pride rally

स्वाभिमान रैली के बहाने ताकत दिखाएगा अद

Fri, 01 Jul 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 01 Jul 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal shed strength show pride rally
अनु‌‌प्रिया पटेल
 अपना दल की नेता और मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि दो जुलाई को जगतपुर पीजी कॉलेज में पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर जन स्वाभिमान रैली होगी। रैली के माध्यम से अपना दल अपनी ताकत का अहसास कराएगा। अनुप्रिया गुरुवार को मलदहिया स्थित एक होटल में पत्रकाराें से रूबरू थीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रैली के मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर भी मौजूद रहेंगे। कहा कि अपना दल और भाजपा साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीटों का बंटवारा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद तय किया जाएगा। उन्होंने अपना दल के भाजपा में विलय की चर्चाओं को निराधार बताया। इस दौरान अनुप्रिया सपा पर हमलावर दिखीं।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। पुलिस भर्ती में गड़बड़ी की गई। सपा जाति की राजनीति कर रही है। हाल ही में इलाहाबाद में बच्ची के साथ बलात्कार का हवाला देते हुए कहा कि विरोध करने पर पार्टी के पदाधिकारी को पुलिस ने पीटा। कहा कि प्रदेश में जंगलराज के खिलाफ पार्टी संघर्ष करेगी। बनारस और मिर्जापुर में जदयू की रैली के सवाल पर कहा कि नीतीश प्रदेश में चुनाव लड़ें, जनता हैसियत बता देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed