फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apna dal s district general secretary died in road accident

मिर्जापुरः ट्रक की चपेट में आए अपना दल (एस) के जिला महासचिव, मौत

Thu, 03 Jan 2019 12:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Jan 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Apna dal s district general secretary died in road accident
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कार्यकर्ता और पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अपना दल (एस) के जिला महासचिव सुरेश सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सुरेश सिंह (52) निवासी नियामतपुर कला थाना अदलहाट बुधवार की दोपहर घर से बाइक पर जिला मुख्यालय स्थित केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के जनसंपर्क कार्यालय के लिए निकले थे।
विज्ञापन


लगभग दोपहर 12.30 बजे पिरल्लीपुर स्थित लोहवा पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय व राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम चुनार सुरेन्द्र बहादुर, डिप्टी एसपी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रक अपने कब्जे में ले लिया।

इधर घटना की जानकारी होते ही अपना दल (एस) के मंडल अध्यक्ष मेघनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, व अन्य भारी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुचें। मृतक को एक पुत्र आंचित्य कुमार सिंह (19) व एक पुत्री अनुज्ञा सिंह (15) की है। 

केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक 

जिला महासचिव सुरेश सिंह की मौत पर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल और जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) के संगठन की यह अपूर्णीय क्षति है।

सुरेश सिंह की मृत्यु पर अपना दल (एस) प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed