फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apna dal MLA opposed CM yogi adityanath

अपना दल के विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 11 Apr 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 11 Apr 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Apna dal MLA opposed CM yogi adityanath
विधायक हरीराम चेरो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अपना दल (एस) के एक विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। सोनभद्र के दुद्धी से विधायक हरीराम चेरो ने कहा है कि मुख्यमंत्री नए हैं और उन्हें किसी कार्य को समझने में देर लगती है।
विज्ञापन


इससे पहले राबर्ट्सगंज के भाजपा सांसद छोटेलाल खरवार भी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। चेरो ने कहा कि सीएम विधायकों की समस्याएं नहीं सुन रहे हैं। सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के मुद्दे पर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


सीएम ने अब भी उनकी मांगें नहीं मानी तो वह हजारों आदिवासियों के साथ धरने पर बैठेंगे। विधायक हरीराम चेरो सोमवार को राबर्ट्सगंज के लोक निर्माण अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मुद्दे पर डीएम, जिले के प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुद्धी क्षेत्र के खोखा में ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू हुई तभी उन्होंने इसका विरोध किया था। क्षेत्र के मजदूर बेरोजगार हैं और नदी में से बालू पोकलेन मशीन से निकाला जा रहा है।


उन्होंने दुद्धी को जिला बनाने का मुद्दा उठाते हुए बताया कि विधानसभा में इस पर भाषण की अनुमति मांगी लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो मुख्यमंत्री के सोनभद्र दौरे में वे तीर-धनुष से लैस आदिवासियों के साथ सभास्थल पर ही धरना देंगे।

विधायक के साथ मौजूद सोनांचल संघर्ष वाहिनी के संयोजक एडवोकेट रोशन लाल यादव ने कहा कि वे विधायक के बेरोजगारी के मुद्दे पर आंदोलन का समर्थन करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed