फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   apna dal make no any alliance with party

अपना दल का अभी किसी से गठबंधन नहीं, कई पार्टियों से चल रही बात

Mon, 14 Jan 2019 10:38 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Mon, 14 Jan 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
apna dal make no any alliance with party
राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल - फोटो : अमर उजाला
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों से उनकी बातचीत चल रही है, लेकिन अभी किसी पार्टी से फाइनल गठबंधन नहीं हुआ है। पूर्वांचल समेत यूपी में अकेले दम पर अपना दल 30 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। गठबंधन की स्थिति में कितनी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी यह उस समय की स्थिति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


उधर गठबंधन के सवाल पर आप प्रवक्ता वराज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अपना दल के नेताओं से हमारी बातचीत चल रही है। सैद्धांतिक सहमति है, लेकिन अभी घोषणा होना बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी फरवरी में प्रतापगढ़ में होने वाली लोकसभा चुनाव की शंखनाद रैली में गठबंधन की स्थिति के ऐलान होगा।
विज्ञापन


अपना दल ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत अपना दल के पदाधिकारी हर जिलों का दौरा करके कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी कर रहे हैं। बीते विधानसभा चुनाव में अपना दल ने निषाद पार्टी और पीस पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। इस बार लोकसभा में गठबंधन के लिए सभी पार्टियों के नेताओं से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज निरंजन और प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल की मुलाकात कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से वाराणसी के टूरिस्ट बंग्लो में हुई है। यही नहीं भाजपा के नेताओं से भी अपना दल के पदाधिकारियों की मुलाकात हो चुकी है। अपना दल सीटों के समीकरण को देख रही है।

पूर्वांचल की 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगा अपना दल

अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव पंकज निरंजन ने लोकसभा चुनाव के लिए दल की मंशा स्पष्ट कर दी है। मिर्जापुर के  अनगढ़ स्थित एक धर्मशाला में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी पूर्वांचल की 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में समस्याओं की भरमार है। यहां की समस्याओं को पार्टी घोषणापत्र में शामिल करेगी। उन्होंने बताया कि इसमें स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने, मतदाता पेंशन, कृषि को उद्योग का दर्जा देने की मांग शामिल है। कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने सदैव किसानों और कमेरा समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। पार्टी उसी नीति पर चल रही है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय महासचिव पंकज निरंजन ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री के जिले में ही प्रधानमंत्री जन औषधि योजना में घोटाला किया जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा व सिंचाई की व्यवस्था बदहाल है।

सपा व बसपा गठबंधन के बारे में कहा कि वह अखिलेश यादव के बारे में कह सकते हैं विनाश काले विपरीत बुद्धि। भाजपा व कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो पार्टी किसानों और कमेरा समाज के लिए काम करेगी, उनका दल उनके साथ है। इस संबंध में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले ही बात स्पष्ट कर दी थी।

अपना दल युवा मंच की प्रदेश टीम घोषित

अपना दल युवा मंच के प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कमेटी में इलाहाबाद के डॉ पंकज पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वाराणसी के पंकज सेठ को प्रदेश महासचिव के अलावा डॉ. सुशील पटेल,  सुरजीत पटेल, मोहम्मद अकरम चांद, एवं विनोद पटेल को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। राज्य कार्यालय सचिव मोहम्मद नजीर ने बताया कि कुलदीप पटेल को कौशांबी, संत कुमार को प्रतापगढ़, कुलदीप पटेल को सुल्तानपुर और मनीष निरंजन को झांसी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed