फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   APJ Abdul Kalam's birth anniversary 260 children remembered 'Missile Man' by painting and making 72 science

एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती: 260 बच्चों ने पेंटिंग और विज्ञान के 72 मॉडल बनाकर 'मिसाइल मैन' को किया याद

Sun, 15 Oct 2023 12:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 15 Oct 2023 12:59 PM IST
सार

चित्रकला प्रतियोगिता में किसी ने एपीजे अब्दुल कलाम तो किसी ने चंद्रयान-3, किसी ने आदित्य एल-1 का चित्र बनाया। ज्यादातर छात्रों ने एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र बनाकर उन्हें याद किया।

विज्ञापन
APJ Abdul Kalam's birth anniversary 260 children remembered 'Missile Man' by painting and making 72 science
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अमर उजाला द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती (15 अक्तूबर) के उपलक्ष्य में शनिवार को अमर उजाला की ओर से हैप्पी मॉडल स्कूल कुरहुआं में विज्ञान व चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। स्कूल की पांच शाखाओं कुरहुआं, सिगरा, पहड़िया, रामकटोरा, डीआईजी कॉलोनी के 260 बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने कुल 72 मॉडल बनाए। मुख्य अतिथि और जज आईआईटी बीएचयू के फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर सिंह और इन्फ्ल्युएंसर स्मृति सिंह रहीं।

विज्ञापन



 

APJ Abdul Kalam's birth anniversary 260 children remembered 'Missile Man' by painting and making 72 science
अमर उजाला द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता बनाती छात्राऐं - फोटो : अमर उजाला

प्रतियोगिता में बच्चों ने विज्ञान से जुड़े एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर सिंह और स्मृति सिंह ने हैप्पी मॉडल स्कूल रामकटोरा के अनंत, फातिमा, अंशु, आयुष और रौनक के बनाए गए एयर प्यूरीफायर मॉडल को पहला स्थान दिया। हैप्पी मॉडल स्कूल डीआईजी कॉलोनी के मानस, कृष्णा, इशिता, सैयद, मीशु के हाइड्रोलिक ब्रिज को दूसरा स्थान मिला। तीसरा स्थान सिगरा की अन्विशा को मिला। जिसने आदित्य एल-1 और चंद्रयान-3 का मॉडल प्रस्तुत किया। चौथा स्थान इलेक्ट्रिक व्हीकल को मिला। जिसे सिगरा ब्रांच की प्रियांशी ने बनाया था। सिगरा ब्रांच की अनुष्का कुमारी के फायर सेफ्टी मॉडल को पांचवां स्थान मिला। इस दौरान प्रवीश कुमार सिंह, विनोद पांडेय, अनिर्वाण भट्टाचार्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

APJ Abdul Kalam's birth anniversary 260 children remembered 'Missile Man' by painting and making 72 science
अमर उजाला द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

चित्रकला प्रतियोगिता में निखिल और अंशिका ने मारी बाजी
चित्रकला प्रतियोगिता में किसी ने एपीजे अब्दुल कलाम तो किसी ने चंद्रयान-3, किसी ने आदित्य एल-1 का चित्र बनाया। ज्यादातर छात्रों ने एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र बनाकर उन्हें याद किया। दो वर्गों की प्रतियोगिता में ग्रुप ए में कक्षा 6 से 8 और दूसरे ग्रुप बी में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। ग्रुप ए में पहला स्थान निखिल प्रजापति दूसरा स्थान यशस्वी और तीसरा स्थान कार्तिक सिंह को मिला। ग्रुप बी में अंशिका को प्रथम, आयुष कुमार को दूसरा और शुभांगी गुप्ता को तीसरा स्थान मिला।
 

विज्ञापन

APJ Abdul Kalam's birth anniversary 260 children remembered 'Missile Man' by painting and making 72 science
अमर उजाला द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
हर क्षेत्र में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं। जिस क्षेत्र में रुचि हो उसी में जाना चाहिए। कभी भी सवाल पूछने में झिझक नहीं होनी चाहिए। किसी चीज को सीखने के लिए सवाल पूछने की क्षमता जरूरी है। - डॉ. प्रभाकर सिंह, प्रोफेसर आईआईटी बीएचयू
शिक्षा सबसे जरूरी है। सोशल मीडिया के क्षेत्र में कॅरिअर तो बनाया जा सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को सबसे पहले अपनी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। इसके बिना इंसान कुछ भी नहीं होता है। - स्मृति सिंह, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed