फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   apanese woman's luggage left in the train: Railway employees searched and returned it in ten minutes

ट्रेन में छूटा जापानी महिला का सामान: रेलवे कर्मचारियों ने दस मिनट में खोजकर लौटाया, पर्स पाकर खुश हुए मेहमान

Sun, 02 Apr 2023 01:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 02 Apr 2023 01:58 PM IST
सार

जापान की टुमको मोरी वाराणसी घूमने के लिए नई दिल्ली से आ रहीं थीं और पर्स ट्रेन में ही भूल गईं। यात्रियों की मदद से वह डिप्टी एसएस के कार्यालय तक पहुंची। उन्होंने पर्स ट्रेन में ही छूट जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन
apanese woman's luggage left in the train: Railway employees searched and returned it in ten minutes
ट्रेन में छूटा जापानी महिला का सामान: रेलवे कर्मचारियों ने दस मिनट में खोजकर लौटाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट रेलवे स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस से वाराणसी घूमने आई जापान की एक महिला का सामान शनिवार को ट्रेन में छूट गया। इसमें उसके रुपये और आईकार्ड आदि थे। महिला ने डिप्टी एसएस कार्यालय में इसकी सूचना दी, जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने आरपीएफ-जीआरपी की मदद से दस मिनट के अंदर ही उसके सामान को बरामद कर लौटा दिया।

विज्ञापन


जापान की टुमको मोरी वाराणसी घूमने के लिए नई दिल्ली से आ रहीं थीं और पर्स ट्रेन में ही भूल गईं। यात्रियों की मदद से वह डिप्टी एसएस के कार्यालय तक पहुंची। उन्होंने पर्स ट्रेन में ही छूट जाने की जानकारी दी। रेलकर्मियों ने ट्रेन के बारे में पता किया तो ट्रेन प्लेटफार्म पर ही थी। इसके बाद कर्मचारियों ने पर्स को खोजकर वापस महिला यात्री को लौटाया। पर्स में एक लाख जापानी मुद्रा और 10 हजार भारतीय रुपये थे। साथ ही महिला के जरूरी कागजात भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed