फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anurag won gold in the 400m freestyle with a 35-meter lead

Varanasi News: फ्री स्टाइल 400 मीटर में अनुराग ने 35 मीटर की लीड लेकर जीता स्वर्ण

Mon, 31 Aug 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Anurag won gold in the 400m freestyle with a 35-meter lead
सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में शामिल बालिका प्रति - फोटो : Samvad
खेल विभाग और जिला तैराकी संघ की ओर से प्रादेशिक तैराकी प्रतियोगिता रविवार को हुई। संपूर्णानंद स्टेडियम के इंडोर स्वीमिंग पूल में यूपी के 18 मंडलों से आए तैराक हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन हुई 400 मीटर फ्री स्टाइल में अंतरराष्ट्रीय तैराक अनुराग आर सिंह शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहे। उन्होंने 35 मीटर की लीड लेकर स्वर्ण पदक जीता। पहले दिन आठ स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक लेकर वाराणसी मंडल की 22 सदस्यीय टीम शीर्ष पर कायम रही।
विज्ञापन

कानपुर के यथार्थ सिंह यादव ने रजत और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के अनुज निषाद ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में विंध्याचल मंडल की शिखा ने स्वर्ण, लखनऊ की सृष्टि तिवारी ने रजत और वाराणसी की रिया पटेल ने कांस्य जीता। महिला वर्ग की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोरखपुर की दीपशिखा ने स्वर्ण, विंध्याचल मंडल की रानी निषाद ने रजत और गोरखपुर की कन्नौजिया ने कांस्य पदक जीता। पुरुष 50 मीटर फ्री स्टाइल में वाराणसी के सत्यम साहनी ने स्वर्ण, कानपुर के देवानंद चौहान ने रजत और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के अभिषेक यादव ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में गोरखपुर की दीपशिखा ने स्वर्ण, विंध्याचल की शीतल निषाद रजत और वाराणसी की गार्गी सरदार ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग की 200 मीटर आईएम में वाराणसी के सत्यम साहनी ने स्वर्ण, विंध्याचल के शिवकांत निषाद ने रजत और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के हिमांशु सिंह ने कांस्य जबकि महिला वर्ग में विंध्याचल मंडल की अर्चना निषाद ने स्वर्ण और शिखा ने रजत जबकि वाराणसी मंडल की वंदना साहनी ने कांस्य पदक जीता। पहले दिन अलग-अलग दूरी की सात स्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। अध्यक्षता जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने की। संचालन कनाई चंद तालापात्रा ने किया। प्रादेशिक प्रतियोगिता 30 अगस्त से एक सितंबर तक खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed