फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Anurag Mishra gave Tahrir police station varanasi on photo viral making accused of Delhi violence

दिल्ली हिंसा की वायरल फोटो देख बोला अभिनेता- ये मैं नहीं हूं, थाने में दी तहरीर

Thu, 27 Feb 2020 08:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 Feb 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Anurag Mishra gave Tahrir police station varanasi on photo viral making accused of Delhi violence
कार्यक्रम में एक्टर अनुराग मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के अस्सी और राजेंद्र प्रसाद घाट पर शुक्रवार से आयोजित यूपी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए मुंबई से आए कलाकार अनुराग मिश्रा ने गुरुवार को सिगरा थाने में तहरीर दी। अनुराग के अनुसार, उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि नई दिल्ली में फायरिंग करने और और हिंसा फैलाने के आरोपी शाहरुख की पहचान अनुराग मिश्रा के तौर पर हुई है। इस दुष्प्रचार से उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। सिगरा थाने की पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा निवासी अनुराग मिश्रा के अनुसार, वह यूपी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजन के मद्देनजर बीती 19 फरवरी से सिगरा क्षेत्र में रुके हुए हैं। उनकी फेसबुक आईडी अनुराग डी मिश्रा के नाम से है।
विज्ञापन


नई दिल्ली में दंगे के दौरान बीते दिनों एक युवक खुलेआम फायरिंग कर रहा था। उनके फेसबुक अकाउंट से उनकी तस्वीरें लेकर और उन्हें एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर कह रहे हैं कि दिल्ली दंगे में फायरिंग करने और हिंसा फैलाने के आरोपी को मीडिया शाहरुख बता रही थी, अब उसकी पहचान अनुराग मिश्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिगरा थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed