फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anupriya patel says that tourism development possibilities in mirzapur

मिर्जापुर में है पर्यटन विकास की संभावनाएं : अनुप्रिया पटेल 

Sat, 26 Jan 2019 01:41 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sat, 26 Jan 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Anupriya patel says that tourism development possibilities in mirzapur
कार्यक्रम में रीता बहुगुणा जोशी और अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को मिर्जापुर में पक्का पुल स्थित राही पर्यटक आवास गृह ‘जाह्नवी होटल’ के विस्तारीकरण और सुंदरीकरण कार्य का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मिर्जापुर और सोनभद्र क्षेत्र में धार्मिक और पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं लेकिन उनके विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पर्यटनको बढ़ावा देने संबंधी समस्याओं के निदान की मांग को लेकर वे पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा से मिलीं थी। उन्होंने राही पर्यटक आवास गृह के सुंदरीकरण और विंध्याचल में घाटों के सुंदरीकरण सहित तीन अन्य कार्यों के लिए धन देने की बात कही।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा ने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए जो चाहिए वो सब कुछ मिर्जापुर में है। सोनभद्र में पर्यटन के दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए सर्वे कराया गया है। जल्दी ही मिर्जापुर में भी सर्वे कराकर इसका चहुमुखी विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। शासन ने पर्यटन विभाग को एक हजार करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवां की विधायक सुचिस्मिता मौर्या, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी जनपद के पर्यटन स्थल एवं विंध्याचल के सुंदरीकरण की मांग की।

इस मौके पर डीएम अनुराग पटेल, सीएमओ ओपी तिवारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजेश यादव भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष रमाकांत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार विश्वकर्मा ने किया।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास

एक करोड़ 19 लाख 36 हजार रुपये की लागत से जाह्नवी होटल का सुंदरीकरण, पांच करोड़ 52 लाख 43 हजार की लागत से विंध्याचल के दीवानघाट का जीणोद्धार, छह करोड़ 83 लाख 45 हजार से विंध्याचल के विभिन्न घाटों पर आधुनिक लाइट और नवरात्र मेला क्षेत्र में होने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा 95 लाख से लगने वाली सोलर लाइट के कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed