{"_id":"592d88484f1c1b050abdafd2","slug":"anti-romeo-squad-action-taken-report-going-to-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का एंटी रोमियो स्क्वॉड पास या फेल, जानिए 68 दिन की कार्रवाई का लेखाजोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का एंटी रोमियो स्क्वॉड पास या फेल, जानिए 68 दिन की कार्रवाई का लेखाजोखा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 31 May 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वॉड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी आदित्यनाथ 19 मार्च को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे और 22 मार्च को सूबे के सभी जिलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन हो गया। इस स्क्वॉड के 68 दिन पूरे होने पर कार्रवाई का लेखाजोखा सार्वजनिक किया गया है।
सूबे के सभी जिलों में गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा 22 मार्च से 28 मई तक की गई कार्रवाई का ब्योरा पुलिस महकमे की ओर से सार्वजनिक किया गया है। इसके अनुसार इन 68 दिनों में गोरखपुर जोन के 11 जिलों में 341 मुकदमे दर्ज किए गए और 816 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही, 37,895 लोगों को उनकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण सचेत किया गया।
वाराणसी जोन के दस जिलों में 35 मुकदमे दर्ज हुए, 40 के खिलाफ कार्रवाई हुई और 62,425 लोगों को चेतावनी दी गई। इस दौरान प्रदेश भर में 538 मुकदमे दर्ज किए गए और 1264 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इलाहाबाद जोन के आठ जिलों में 27,433 लोगों को सचेत कर 27 मुकदमे दर्ज किए गए और 111 के खिलाफ कार्रवाई की गई। आगरा जोन के आठ जिलों में 3919 लोगों को पुलिस ने सचेत किया। 37 मुकदमे दर्ज किए गए और 55 के खिलाफ कार्रवाई हुई।
बरेली जोन के नौ जिलों में 24,894 लोगों को सचेत किया गया। 32 मुकदमे पंजीकृत किए गए और 43 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कानपुर जोन के नौ जिलों में 37788 लोगों को सचेत किया गया। 36 मामले दर्ज हुए और 49 के खिलाफ कार्रवाई हुई।
लखनऊ जोन के 11 जिलों में 19 मुकदमे पंजीकृत कर पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की और 114180 लोगों को सचेत किया गया गया। मेरठ जोन के नौ जिलों में 29810 लोगों को सचेत कर 11 मुकदमे दर्ज किए गए और 110 के खिलाफ कार्रवाई की गई।