फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anshika's bhajans and Anshuman's sarod playing mesmerized everyone

Varanasi News: अंशिका के भजन और अंशुमान के सरोद वादन ने किया मंत्रमुग्ध

Thu, 12 Feb 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Anshika's bhajans and Anshuman's sarod playing mesmerized everyone
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित चार दिवसीय “महाशिवरात्रि महोत्सव” के तहत बुधवार को दूसरे दिन अंशिका के शिव भजन और अंशुमान महाराज के सरोद वादन ने सभी को भक्ति के रस से सराबोर कर दिया। पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ अंशुमान महाराज ने मनोहारी सरोद वादन से किया। उनकी मधुर एवं साधनापूर्ण प्रस्तुति ने संपूर्ण वातावरण को शिवमय बना दिया। पं. रविशंकर मिश्र ने शास्त्रीय कथक नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। उनके भाव, लय और ताल के अद्भुत समन्वय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या की अंतिम प्रस्तुति के रूप में अंशिका सिंह की ओर से प्रस्तुत भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। शिव भजनों की मधुर धुनों से संपूर्ण धाम परिसर भक्तिमय हो उठा। संचालन मीनाक्षी दीक्षित ने किया। महाशिवरात्रि महोत्सव की यह सांस्कृतिक संध्या केवल कला की प्रस्तुति भर नहीं रही, बल्कि काशी की सनातन सांस्कृतिक परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध विरासत को सशक्त रूप में अभिव्यक्त करने का एक गौरवपूर्ण अवसर सिद्ध हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed