फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anpara Thermal Power Station caught fire

अनपरा थर्मल पावर प्लांट में लगी आग से लाखों की क्षति, पूर्वांचल के कई जिलों में छाया अंधेरा

Wed, 30 May 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 30 May 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Anpara Thermal Power Station caught fire
अनपरा परियोजना के यार्ड में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम की अनपरा तापीय परियोजना के 125  केवी स्विच यार्ड में सोमवार की रात स्पार्किंग से लगी आग से लाखों के उपकरण नष्ट हो गए। 210 मेगावाट की पहली और तीसरी इकाई ट्रिप कर गई।   
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसी घटना के कारण ओबरा परियोजना से जुड़ी 400 केवी की दोनों ट्रांसमिशन लाइनें ट्रिप होने से आपूर्ति फेल हो गई और 200 मेगावाट वाली नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं इकाइयां ट्रिप कर गईं। इससे सोनभद्र सहित पूर्वांचल के कई जनपदों में डेढ़ से दो घंटे तक अंधेरा रहा।  
विज्ञापन


अनपरा से ओबरा जाने वाली पारेषण लाइन में तकनीकी खामी से स्पार्क होने के चलते अनपरा के स्विच यार्ड में सोमवार रात 10:25 बजे आग लग गई। परियोजना की दमकलों ने करीब घंटे भर की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


210 मेगावाट की पहली और तीसरी इकाइयों को 11:10 बजे लाइटअप कर लिया गया। दोनों इकाइयों से उत्पादन भी शुरू हो गया। इस घटना में करंट के झटके से गिरने से कर्मचारी प्रदीप को चोटें आई हैं।


मुख्य महाप्रबंधक इं. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि डेढ़ से दो लाख का नुकसान हुआ है। क्षतिग्रस्त लाइन को भी गुरुवार तक चालू कर लिया जाएगा। फिलहाल अनपरा से बिजली बाईपास कर के दूसरी लाइन से भेजी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed