फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another hospital operator of Varanasi under investigation of STF in fake admission case

Varanasi News: एसटीएफ के रडार पर एक और हॉस्पिटल संचालक, फर्जी प्रवेश मामले में पूछताछ को आई लखनऊ की टीम

Mon, 17 Jun 2024 06:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Jun 2024 06:11 PM IST
सार

फर्जी प्रवेश मामले में एसटीएफ के रडार पर वाराणसी का एक और हॉस्पिटल संचालक है। संचालक से पूछताछ के लिए लखनऊ से आई टीम दो दिनों चक शहर में डेरा डाले रही, लेकिन डॉक्टर भूमिगत हो गया। टीम ने कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की। 

विज्ञापन
Another hospital operator of Varanasi under investigation of STF in fake admission case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आयुष कॉलेजों के प्रवेश घोटाले मामले में शहर का एक और हॉस्पिटल संचालक एसटीएफ की लखनऊ इकाई के रडार पर है। भिखारीपुर क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर से पूछताछ के लिए एसटीएफ की टीम दो दिन शहर में डेरा डाले रही, लेकिन वह मोबाइल फोन बंद करके भूमिगत रहा। हॉस्पिटल के कर्मचारियों से घंटों पूछताछ और मिर्जापुर के चुनार स्थित कॉलेज का मुआयना करने के बाद एसटीएफ की टीम लखनऊ लौट गई।

विज्ञापन


नीट में सफलता के बगैर 982 अभ्यर्थियों का दाखिला आयुष कॉलेजों में कराने के मामले में चार नवंबर 2022 को लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही जांच एसटीएफ की लखनऊ इकाई को सौंप दी गई। एसटीएफ की टीम लखनऊ से आकर भिखारीपुर क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्पिटल में घंटों डेरा डाले हुए थी। 
विज्ञापन


टीम ने हॉस्पिटल के संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह सामने नहीं आया। इस पर एसटीएफ की टीम ने हॉस्पिटल के कर्मचारियों से डॉक्टर के चुनार स्थित कॉलेज के बारे में पूछताछ की। टीम चुनार स्थित कॉलेज भी देखने गई थी। रविवार को एसटीएफ की टीम लखनऊ लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष डॉ. ऋतु गर्ग की गई थी गिरफ्तार
आयुष कॉलेजों के प्रवेश में फर्जीवाड़े मामले में सुंदरपुर नेवादा स्थित हॉस्पिटल की संचालक डॉ. ऋतु गर्ग को फरवरी 2023 में एसटीएफ की लखनऊ इकाई ने गिरफ्तार किया था। बाद में डॉ. गर्ग इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से जमानत पर रिहा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed