फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another cheating case filed against eight accused in NEET forgery in Varanasi

वाराणसी: नीट फर्जीवाड़े में 8 आरोपियों पर दर्ज हुआ एक और धोखाधड़ी का मुकदमा, चार राज्यों में फैला है सॉल्वर गैंग का जाल 

Mon, 15 Nov 2021 06:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 Nov 2021 06:08 PM IST
सार

झांसी के रहने वाले व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ हुए धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Another cheating case filed against eight accused in NEET forgery in Varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट सॉल्वर गैंग के मुख्य सदस्य केजीएमयू के अंतिम वर्ष के छात्र मऊ निवासी ओसामा शाहिद के जेल से जमानत पर छूटने का प्लान फेल हो गया। कमिशनरेट पुलिस द्वारा एक और मुकदमा गैंग के आठ सदस्यों के खिलाफ सारनाथ थाने में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


झांसी के रहने वाले व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ हुए धोखाधड़ी के मामले में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उसके बेटे को एक कोचिंग संस्थान से पढ़ाई करते समय गैंग द्वारा पैसे लेकर मेडिकल सीट दिलाने का झांसा दिया गया था। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि सॉल्वर गैंग का जाल उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक व त्रिपुरा तक फैला हुआ है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में ओसामा शाहिद व विकास महतो को कोर्ट ने तलब भी किया। झांसी के सीपरी बाजार लहर गिर्द निवासी वीरेंद्र कुमार के अनुसार उनका बेटा उमेश अहिरवार वर्ष 2019 से राजस्थान के कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख में तय किया था सौदा

इस वर्ष 2021 की नीट परीक्षा का फार्म भरने के दौरान साइबर कैफे संचालक द्वारा उसकी मुलाकात हामिद रजा से हुई, जो मेडिकल व इंजीनियरिंग कंसलटेंट कंपनी चलाता है। हामिद रजा ने उमेश अहिरवार से नीट परीक्षा सॉल्वर के माध्यम से पास कराने के लिए 15 लाख में सौदा तय किया और उसकी फोटो और डाक्यूमेंट्स फॉर्म भरने के लिए ले लिया।

वीरेन्द्र का आरोप है कि हामिद रजा के साथी पीके उर्फ नीलेश, डॉ ओसामा शाहिद, अफरोज, आशुतोष, विकास महतो, मृत्युंजय देवनाथ, दिव्य ज्योति आदि हैं उन्ही के माध्यम से उसकी फोटो को एमबीबीएस स्टूडेंट (सॉल्वर) के साथ मिक्स कर फॉर्म भरवाया है। इसके लिए एडवांस में 50 हजार भी दिए।

पुलिस आयुक्त की अपील

परीक्षार्थी उमेश अहिरवार ने जब यह बात बताई तो उसे इस गैंग से दूर रहने के लिए समझाया गया। वीरेंद्र कुमार के अनुसार बेटे के सभी डॉक्यूमेंट हामिद रजा से मांग की गई तो उसने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने अपील की कि ऐसे कैंडिडेट जो सॉल्वर गैंग द्वारा पैसे के दम पर एडमिशन पाने की जुगत में हैं तो सतर्क हो जाएं।  वह सभी पुलिस की रडार पर हैं। किसी सॉल्वर गैंग के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed