फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another burden on the poor pockets of the Yogi Raj, the bitter poor tea of the poor

योगी राज में गरीबों की जेब पर एक और बोझ, कड़वी हो गई चाय

Thu, 20 Apr 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 20 Apr 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
Another burden on the poor pockets of the Yogi Raj, the bitter poor tea of the poor
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

चीनी की मिठास गरीबों से और दूर हो गई है। कोटे की दूकान से रियायती दर पर मिलने वाली एक किलो चीनी से किसी तरह महीने भर तक काम चला लिया करते थे लेकिन अब उनका वह सहारा भी छिन गया है। एक वक्त की चाय के लिए भी चीनी उन्हें बाजार से खरीदना पड़ेगा।

विज्ञापन


अप्रैल महीने से कोटे से चीनी मिलनी बंद हो गई है। कोटे से 13.50 रुपये में एक किलो चीनी प्राप्त करने वाले गरीबों को अब इतने के लिए बाजार 44 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। अब वे या तो 30.50 रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाएं या फिर मनमसोस कर बैठ जाएं।
विज्ञापन


इस लिहाज से एक किलो चीनी के लिए पात्र गृहस्थी और अंत्योदय को मिलाकर जिले के छह लाख अट्ठारह हजार तीन सौ उनहत्तर कार्डधारकों पर अब हर महीने एक करोड़ 88 लाख 60 हजार 254 रुपये का बोझ और बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल से कोटे की दूकानों को चीनी का आवंटन बंद कर दिया गया है। चीनी वितरण बंद होने की जानकारी न होने से कोटेदारों और कार्डधारकों में किचकिच भी हो रही है। हालंकि वितरण प्रणाली से जुड़े सूत्रों का दावा है कि हर महीने बमुश्किल 50 फीसदी कार्डधारक ही अपने कोटे की चीनी उठाते थे।


बाकी पचास फीसदी कार्डधारकों की चीनी कालाबाजारियों की भेंट चढ़ जा रही थी। कोटेदारों और अफसरों की मिलीभगत से यह खेल मार्च महीने तक खूब चला। जिले को हर महीने 60 से 62 मीट्रिक टन चीनी का आवंटन होता था।

यानी 6,18,369 किलो चीनी का आवंटन पात्र और अंत्योदय कार्डधारकों के लिए होता था। जो गरीब कार्डधारक हर महीने अपने कोटे की निर्धारित चीनी लिया करते थे, अब उनके सामने अधिक खर्च करने के सिवा कोई विकल्प नहीं। गरीबों का कहना है कि सरकार ने चीनी बंद किया तो उसे इसके बदले उन्हें कैश सब्सिडी मुहैया करई जाए।


मार्च में होली के त्योहार पर चीनी आई थी। जिसे बांटा गया था। शासन के निर्देशानुसार चीनी का आवंटन अप्रैल माह से बंद किया गया है। इस नाते अब चीनी कोटे की दुकानों से नहीं मिलेगी। इसके लिए शासन से अभी दूसरा कोई विकल्प नहीं आया है।- अशोक यादव, जिलापूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed