{"_id":"67fbfd886a80a62a83092fc6","slug":"another-accused-of-a-girl-arrested-victim-is-infected-with-hepatitis-b-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार, हेपेटाइटिस-बी संक्रमित है पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार, हेपेटाइटिस-बी संक्रमित है पीड़िता
Sun, 13 Apr 2025 11:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:38 PM IST
सार
युवती से सामूहिक दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता हेपेटाइटिस-बी संक्रमित है। सीसी फुटेज और सर्विलांस की मदद से चार और युवकों की पहचान की गई। अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
खजुरी इलाके की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रविवार को लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बड़ा चकरा, लल्लापुरा के मोहम्मद शाहबाज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सीसी फुटेज और सर्विलांस की मदद से चार और युवकों की पहचान की गई है। इन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले 12 आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेजे गए थे। अब गिरफ्तार आरोपियों की यह संख्या 13 हो गई।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, गत 29 मार्च से 3 अप्रैल तक उसे नशीला पदार्थ पिला और खिला कर 12 नामजद व 11 अज्ञात युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। 11 अप्रैल को काशी के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वारदात के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस पुलिस अब 11 अज्ञात आरोपियों की पहचान और उनकी धरपकड़ में लगी है। इसी क्रम में पुलिस की गिरफ्त में मोहम्मद शाहबाज आया है। शाहबाज अज्ञात आरोपियों में से एक है। उससे पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी।
हेपेटाइटिस-बी संक्रमित है पीड़िता
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का उपचार बीएचयू अस्पताल में चल रहा है। दरअसल, जिला अस्पताल की जांच से पता चला था कि पीड़िता हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित है। उसे पीलिया है। कमजोरी महसूस कर रही है। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता एक महीने से ज्यादा समय से हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित है। हालांकि पीड़िता के पिता ने रविवार को बताया कि उनकी बेटी की हालत पहले से बेहतर है।
आरोपियों की भी होगी जांच
पीड़िता के हेपेटाइटिस पीड़ित होने की सूचना पुलिस को मिली है। अब पुलिस सामूहिक दुष्कर्म केआरोपियों की भी जांच कराएगी। जेल भेजे गए आरोपियों में से एक अनमोल गुप्ता की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होनी है।।