फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Annoyed by the scolding of the mother, the student of class VI hanged herself, there was chaos in the family

Varanasi News: मां की डांट से नाराज छठी की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 02 Aug 2023 08:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 02 Aug 2023 08:32 AM IST
सार

प्रयागराज जिले के मांडा के मूल निवासी संजन पांडेय अपनी पत्नी सुधा पांडेय, दो बेटियों और एक बेटे के साथ बीते 18 महीने से बघेली टोला में किराये पर रहते हैं। संजन पांडेय इलाके की पशु आहार फैक्ट्री में भूसी सप्लाई का काम करते हैं। संजन सुबह अपने दोस्तों के साथ दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल गए थे। 

विज्ञापन
Annoyed by the scolding of the mother, the student of class VI hanged herself, there was chaos in the family
up 112 - फोटो : amar ujala

विस्तार

बघेली टोला में रहने वाली कक्षा छह की छात्रा ने मंगलवार को मां की डांट से नाराज होकर फंदा लगाकर जान दे दी। मासूम के आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर रामनगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


प्रयागराज जिले के मांडा के मूल निवासी संजन पांडेय अपनी पत्नी सुधा पांडेय, दो बेटियों और एक बेटे के साथ बीते 18 महीने से बघेली टोला में किराये पर रहते हैं। संजन पांडेय इलाके की पशु आहार फैक्ट्री में भूसी सप्लाई का काम करते हैं। संजन सुबह अपने दोस्तों के साथ दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल गए थे। उनके जाने के बाद स्कूल जाने में आनाकानी करने पर सुधा पांडेय ने अपनी दूसरे नंबर की बेटी रुचि पांडेय (12) को डांट दिया था। मां की डांट के बाद रुचि अपने कमरे में स्कूल जाने के लिए तैयार होने लगी।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में झमाझम बारिश: काशी का मौसम हुआ सुहावना, ठंडी हवा के साथ बरसे बदरा, उमस से राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मां कमरे से बाहर निकलीं तो उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सुधा पांडेय के काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने संजन को बताया। संजन ने कहा कि जाने दो, घर आने पर मैं दरवाजा खुलवा कर बात करूंगा। देर शाम जब संजन घर पहुंचे तो वह दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अंदर से बंद दरवाजे को कटर मशीन मंगा कर कटवाई। पुलिस के साथ संजन और सुधा अंदर घुसे तो बेटी को फंदे से लटका देख सन्न रह गए। इस संबंध में रामनगर थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने कहा कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
 

Annoyed by the scolding of the mother, the student of class VI hanged herself, there was chaos in the family
फांसी - फोटो : social media
आक्रामकता के कारण को पहचानना जरूरी
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि मौजूद परिवेश में प्रत्येक बच्चे के हाथ में मोबाइल होने के कारण वह आभासी दुनिया से बहुत ही प्रभावित रहते हैं। बच्चों के मन के भीतर की आक्रामकता के कारण को पहचानना जरूरी है। इसके लिए उनसे लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए। अगर बच्चे के मन में किसी बात को लेकर गुस्सा या परेशानी है तो उसकी भावनाओं को समझते हुए उसका समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed