फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Annie Besant's birth anniversary celebrated at Vasant Kanya Mahavidyalaya.

Varanasi News: वसंत कन्या महाविद्यालय में मनाई गई एनी बेसेंट की जयंती

Thu, 01 Oct 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Annie Besant's birth anniversary celebrated at Vasant Kanya Mahavidyalaya.
वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा में एनी बेसेंट के जयंती पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में चित्रक
वसंत कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को संस्था की संस्थापिका एनी बेसेंट की 179वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर संस्थान में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का हुई। कार्यक्रम की शुरुआत एनी बेसेंट की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ हुई। भाषण में 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया जबकि चित्रकला में कुल 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चित्रकला में निर्णायक मंडल में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष कल्पना आनंद और चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्षा दीक्षा जायसवाल ने परिणाम की घोषणा की। चित्रकला में विद्लेई मित्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारा कार्य ही मां एनी बेसेंट के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। संचालन और संयोजन दर्शन शास्त्र विभाग की सहायक आचार्या डॉ. प्रतिमा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed