फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Annakut Prasad taken to Tirupati Balaji organized all temples of Kashi 56 bhogs offered

Varanasi News : तिरुपति बालाजी जाएगा अन्नकूट का प्रसाद, काशी के सभी मंदिरों में होगा आयोजन; लगेगा छप्पन भोग

Fri, 01 Nov 2024 02:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Nov 2024 02:27 PM IST
सार

Varanasi News : अन्नकूट महोत्सव का आयोजन काशी के सभी मंदिरों पर होता है। इस बार तकरीबन एक क्विंटल मिठाइयों से अन्नकूट की झांकी सजाई जाएगी। इसको लेकर काशी विश्वनाथ के साथ प्रमख मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
Annakut Prasad taken to Tirupati Balaji organized all temples of Kashi 56 bhogs offered
मां अन्नपूर्णा की सजाई गई झांकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीनों लोकों से न्यारी काशी का अन्नकूट महोत्सव भी अनोखा होगा। शहर के मंदिरों में अन्नकूट की झांकी सजेगी तो देवी-देवताओं को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इस बार शहर के मंदिरों में एक हजार क्विंटल मिठाइयों से अन्नकूट की झांकी सजाई जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम, अन्नपूर्णा मंदिर और मणिमंदिर समेत शहर भर के मंदिरों में दो नवंबर को भव्य अनुष्ठान होंगे। मां अन्नपूर्णा का ये प्रसाद तिरुपति बालाजी के दरबार तक जाएगा।

विज्ञापन


अन्नपूर्णा मंदिर में अन्नकूट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मां अन्नपूर्णा का अन्नकूट सजाने के लिए 511 क्विंटल कच्चा-पक्का भोग तैयार किया गया है। शुक्रवार से ही झांकी सजाने की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। महंत शंकर पुरी ने बताया कि इस बार अन्नकूट के भोग की मात्रा और संख्या बढ़ाई गई है। देश भर के श्रद्धालुओं तक मां अन्नपूर्णा का प्रसाद पहुंचेगा। तीन नवंबर को महंत तिरुपति बालाजी के लिए मां अन्नपूर्णा का प्रसाद लेकर रवाना होंगे। 
विज्ञापन


अन्नकूट पर श्री काशी विश्वनाथ का भव्य शृंगार किया जाएगा। बाबा को छप्पन भोग लगेगा और 21 क्विंटल प्रसाद चढ़ाया जाएगा। बाबा को तरह-तरह की मिठाइयां और व्यंजन अर्पित किया जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभूशरण सिंह ने बताया कि अन्नकूट पर बाबा विश्वनाथ को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा का मुख्य भोग पुजारी बनाएंगे। भोग आरती में बाबा की प्रतिमा सजकर आती है और बाबा के गर्भगृह में विराजमान कराई जाती है। शाम छह बजे तक गर्भगृह में दर्शनार्थी बाबा का दर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 14 क्विंटल मेवा और मिष्ठान का भोग लगेगा। धाम में ही लड्डुओं का मंदिर बनेगा। 

अन्नकूट पर आएगी 5 हजार घरों से रसोई
धर्मसंघ स्थित मणिमंदिर में होने वाले अन्नकूट महोत्सव में पांच हजार घरों से तैयार भोग अर्पित किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में 101 क्विंटल का छप्पन भोग सजाया जाएगा। मां विशालाक्षी देवी का वार्षिक शृंगार अन्नकूट दो नवंबर को होगा। महंत राधेश्याम दुबे ने बताया कि दो नवंबर को माता को फल, मीठा व अन्न से नैवेद्य लगाया जाएगा। माता की शयन आरती रात 11.30 बजे के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। बड़ा गणेश मंदिर में भी अन्नकूट की झांकी सजेगी।

कनक धारा के एक लाख मंत्रों से गूंजेगा मणिमंदिर
विश्व कल्याण की कामना और भारत के वैभव के लिए करपात्री महाराज की तपस्थली पर 11 दिवसीय अनुष्ठान होगा। धर्मसंघ परिसर स्थित मणि मंदिर में अन्नपूर्णा स्तोत्र, श्रीसूक्त और कनक धारा के मंत्रों का एक लाख पाठ होगा। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से एकादशी तक नियमित मंत्रों का अनुष्ठान होगा।

धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय ने बताया कि देश में धन-धान्य और वैभव की कामना से 11 दिवसीय अनुष्ठान किए जा रहे हैं। अन्नपूर्णा स्तोत्र, कनक धारा और श्रीसूक्त के मंत्रों का एक लाख पाठ होगा। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से 108 बटुक नियमित रूप से 11 दिनों मंत्रों का जाप करेंगे। अंतिम दिन हवन के साथ ही मंत्रों की पूर्णाहुति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed