फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anjali's three goals and Sonal's penalty stroke helped Royal Club become the district level hockey champions.

Varanasi News: अंजलि के तीन गोल और सोनल के पेनाल्टी स्ट्रोक से राॅयल क्लब बना जिलास्तीय हॉकी का चैंपियन

Mon, 23 Mar 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Anjali's three goals and Sonal's penalty stroke helped Royal Club become the district level hockey champions.
जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी। स्वयं - फोटो : घटना स्थल की जांच करने पहुंचे एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी।
हॉकी वाराणसी की ओर से खेली जा रही जिलास्तरीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। सोनल ने फाइनल में पेनल्टी स्ट्रोक में गोल कर रॉयल क्लब की टीम ने स्टार क्लब को 5-4 से हराकर द्वितीय रामदुलारी बालिका हॉकी प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की। टीम की जीत में तीन गोल करने वाली अंजलि का भी अहम योगदान रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 4-4 से बराबर रहा। पूरी प्रतियोगिता में नौ गोल करने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनल को बेस्ट स्कोरर घोषित किया गया। इसके अलावा 7 दिनों में हुई प्रतियोगिता में 72 खिलाड़ियों ने कुल 52 गोल किए।
विज्ञापन

परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरू से ही तेज खेल दिखाया। खेल के 13वें मिनट में अंजली ने गोल कर रॉयल क्लब को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके दो मिनट बाद ही रॉयल क्लब की मोनिका ने रिवर्स फ्लिक से गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 18वें मिनट में रॉयल की अंजली ने तंशु गौड़ के सटीक पास पर गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके तीन मिनट बाद स्टार क्लब की सत्य यादव के पास पर हुए गोल से स्कोर 2-2 हो गया। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने बाएं छोर से आक्रमण की नीति अपनाई। 28वें मिनट में स्टार क्लब की सृष्टि ने गोल कर अपनी टीम को 3-2 से आगे कर दिया। दो मिनट बाद ही रॉयल की अंजली ने गोल कर रॉयल क्लब को 4-2 की बढ़त दिला दी। दो गोल से पीछे होने के बाद भी रॉयल क्लब की टीम ने हौसला नहीं खोया। खेल के 35वें मिनट में रॉयल क्लब की मोनिका ने और 39वें मिनट में रोशनी ने गोल कर स्कोर 4-4 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने पर पेनल्टी स्ट्रोक का सहारा लिया गया। इसमें एकमात्र गोल सोनल के गोल से प्रतियोगिता राॅयल क्लब ने जीत ली। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी दया राम यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रॉफी दी। अध्यक्षता हॉकी वाराणसी के सचिव केबी रावत, संचालन आयोजन सचिव इदरीस अहमद ने किया। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कहा कि काशी के खिलाड़ियों को एस्ट्रो टर्फ के साथ घास में कलात्मक हॉकी का तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है।

नंबर गेम
7 दिनों तक खेली गई प्रतियोगिता
72 खिलाड़ियों ने किए 56 गोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed