{"_id":"69203024ec01c1a79b0a00ae","slug":"anjali-pandey-of-varanasi-receives-international-honour-in-london-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्व के पल: काशी की बेटी को लंदन में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, बोलीं- वाराणसी में मिले संस्कार ही मेरी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्व के पल: काशी की बेटी को लंदन में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, बोलीं- वाराणसी में मिले संस्कार ही मेरी ताकत
Fri, 21 Nov 2025 02:56 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:56 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी की उद्यमी अंजली पांडेय को लंदन स्थित हाउस ऑफ कॉमन्स, वेस्टमिंस्टर में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा क्षेत्र में किए गए कार्यों के मिला है।
विज्ञापन
काशी की बेटी को लंदन में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी की उद्यमी अंजली पांडेय को लंदन स्थित हाउस ऑफ कॉमन्स, वेस्टमिंस्टर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
विज्ञापन
अंजली पांडेय ने सेंट जॉन्स माढ़ौली स्कूल से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। पुरस्कार पूर्व ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुहेल सेठ समेत कई अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व उपस्थित रहे। सम्मेलन नचिकेत जोशी द्वारा स्थापित किया गया, जिसका उद्देश्य भारत और भारतीय मूल के लोगों द्वारा दुनिया भर में किए जा रहे प्रेरणादायक कार्यों को सम्मानित करना है।
विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त करते हुए अंजली पांडेय ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने यह पुरस्कार अपने माता-पिता, वाराणसी की पवित्र धरती और यहां मिली मूल्य-आधारित परवरिश को समर्पित किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP Accident: बेटी की शादी से चार दिन पहले मातम में बदलीं खुशियां, स्कॉर्पियों की टक्कर से पिता की मौत
अंजली ने कहा कि काशी ने मुझे जो संस्कार और दिशा दी है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। लंदन के अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होकर अंजली पांडेय ने न केवल अपना, बल्कि वाराणसी और भारत का नाम भी गर्व से ऊंचा किया है।