{"_id":"5f996ae3bab6c077ad0b6331","slug":"anjali-goyal-takes-charge-of-dlw-s-general-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजली गोयल ने संभाला डीरेका के महाप्रबंधक का कार्यभार, 1985 बैच की हैं आईआरएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजली गोयल ने संभाला डीरेका के महाप्रबंधक का कार्यभार, 1985 बैच की हैं आईआरएएस
Wed, 28 Oct 2020 06:28 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
डीरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) महाप्रबंधक का कार्यभार बुधवार को अंजली गोयल ने ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वह रेलवे बोर्ड नई दिल्ली में प्रधान कार्यकारी निदेशक व लेखा के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन
1985 बैच की भारतीय रेल लेखा सेवा (आईआरएएस) अधिकारी अंजली गोयल ने श्रीराम कॉलेज, दिल्ली से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि हासिल करने के बाद दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से एडवांस इकोनोमिक्स में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक जयपुर व रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक फाइनेंस (बजट) कार्यकारी निदेशक फाइनेंस (स्थापना) सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कार्य किया है। वहीं प्रतिनियुक्ति पर नीति आयोग में एडवाइजर व केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण विभाग में डायरेक्टर फाइनेंस के पदों पर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा कई लेख भी विभिन्न विषयों जैसे हाई स्पीड रेलवे इन इंडिया, स्टे नेबल डेवलपमेंट ऑफ रेलवे एवं जनरल बजटिंग पर प्रकाशित कर चुकी हैं।
विज्ञापन