{"_id":"682a3ca7efee2e3195057541","slug":"animal-smuggler-with-a-reward-of-25-thousand-rupees-caught-in-an-encounter-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी पशु तस्कर, बाएं पैर में लगी गोली, अस्पताल ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी पशु तस्कर, बाएं पैर में लगी गोली, अस्पताल ले जाया गया
Mon, 19 May 2025 01:31 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 19 May 2025 01:31 AM IST
सार
पुलिस से मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामियां पशु तस्कर पकड़ा गया। पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया और पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ी इलाके में रविवार की आधी रात बाद पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का अंतरजनपदीय इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार किया गया। मंडुवाडीह थाने की पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान कौशांबी जिले के करारी थाने के नयागंज निवासी मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह रोहनिया थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वाराणसी, चंदौली, कानपुर नगर और प्रयागराज में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय को सूचना मिली थी कि आपराधिक मामलों का वांछित अभियुक्त मोहम्मद इरफान अपने साथी प्रयागराज के लोहगरा के रहने वाले अपने साथी मोहम्मद लईक के साथ बनारस रेलवे स्टेशन से कहीं बाहर भागने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
इस सूचना के आधार पर मंडुवाडीह थानाध्यक्ष अपनी टीम को लेकर जेएफ महात्मा स्कूल नकाईन के पास चेकिंग कर रहे थे। एक बाइक सवार दो लोगों को रोकने को पुलिस टीम ने कहा तो वह भागने का प्रयास किए और उसी चक्कर में सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर गिरते ही इरफान पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इरफान के बाएं पैर में गोली लगी। हालांकि इस बीच उसका साथी मोहम्मद लईक पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकला। देर रात तक लईक की तलाश में पुलिस की कांबिंग जारी रही। इरफान के पास से तमंचा-कारतूस बरामद कर उपचार के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है।