फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Animal smuggler shot in the leg in encounter, arrested

Varanasi News: मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler shot in the leg in encounter, arrested
बलिया/ रेवती। रेवती थाना के देवपुर रेगुलेटर पर बृहस्पतिवार की रात में वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को पशु तस्करी के मामले में रमाशंकर यादव निवासी दमोदरपुर थाना गड़वार, मथुरा यादव निवासी बगही थाना गड़वार व विशाल यादव निवासी करम्म थाना खेजुरी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। इसमें आरोपी रमाशंकर यादव, मथुरा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। तीसरा आरोपी विशाल यादव मौके का फायदा उठाकर भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

देवपुर रेगुलेटर पर देर रात थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक काले रंग की मोटरसाइकिल चालक को रुकने का इशारा किया, चालक बिना रुके तेजी से मुड़िकटवा पुल की ओर भागने लगा। पुलिस ने चेतावनी दी, लेकिन बाइक सवार रुकने की जगह तेज गति से भागने लगा। पुलिस टीम ने बाइक सवार का पीछा किया। मुड़िकटवा पुल की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस से घिरता देख फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध बाइक सवार के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान विशाल यादव निवासी करम्मरपुर थाना खेजुरी के रूप में हुई। उसने बताया कि चोरी की बाइक से बिहार भागने की फिराक में था। तलाशी के दौरान पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने कहा कि जिले में अपराध को रोकथाम को लेकर रेवती पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार पुलिस के रोकने पर भागने लगा, पुलिस जवानों ने पीछा किया तो फायर कर दिया, पुलिस के जवाबी कार्रवाई में बाइक चालक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed