फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anil Rajbhar

अनिल राजभर

Sat, 04 Sep 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Anil Rajbhar
विंध्याचल । प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश की संस्कृति, सभ्यता व परंपरा का पुनर्जन्म हुआ है। विंध्य कॉरिडोर से लेकर काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर तक तमाम बड़ी धार्मिक योजनाओं को मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे बढ़ाया है। कहा, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, अति दलित अब किसी के झांसे में आने वाले नहीं हैं। ये लोग मोदी के साथ खड़े हैं। शुक्रवार को दोपहर कैबिनेट मंत्री विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन के बाद एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने विश्व के पर्यटकों व श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया है। पिछड़ा वर्ग की राजनीतिक भागेदारी पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्य किया जा रहा है, वह अतुलनीय है। पिछड़ा आयोग को संविधानिक दर्जा प्रदान किया गया। अति पिछड़े जाति के लोग ओर उनके बच्चे भी विकास करें, उनका भी भला हो, यह हमारी प्राथमिकता है। पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, अति दलित अब किसी के झांसे में आने वाले नहीं हैं। ये लोग मोदी के साथ खड़े हैं। कहा कि 2017 से भी ज्यादा सीट इस बार हम लेकर आएंगे। प्रचंड बहुमत से 2022 में सरकार बनाएंगे। जातिगत जनगणना के प्रश्न पर कहा कि देश गुलाम था तो जातिगत जनगणना हुई थी। अंग्रेज हमेशा भारत को जाति के आधार पर बांटना चाहते थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री को दर्शन पूजन नगर विधायक व वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित रत्नाकर मिश्र ने कराया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर शैलेश त्रिपाठी व तहसीलदार सदर सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed